मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें 24 अप्रैल का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज 24 अप्रैल का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए करियर, धन, प्रेम और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण संकेत देता है. जानें आपका दिन कैसा रहेगा और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Aaj Ka Rashifal 24 April 2026: आज 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार है. पंचांग के अनुसार वैशाख शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रात 11 बजकर 29 मिनट तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि आरम्भ हो जाएगी. आज सूर्योदय कालीन ग्रहों की स्थिति की बात करें तो चंद्रमा कर्क राशि में विराजमान हैं. मंगल, बुध और शनि मीन राशि में स्थित हैं. राहू कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं तथा केतु सिंह राशि में विराजमान हैं. शुक्र वृषभ राशि में स्थित हैं और सूर्य मेष राशि में विराजमान हैं. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

मेष राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ पुरानी गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम संबंधों में गहराई आएगी. करियर में काम का दबाव कम रहेगा लेकिन परिवार की आजह से मन थोड़ा अशांत हो सकता है. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और शांति से बातचीत कर विवादों को सुलझाएं.

वृषभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. शुक्र का आपकी ही राशि में होना आपकी लव लाइफ को बेहद रोमांटिक और यादगार बना देगा. पार्टनर के साथ छोटी यात्रा पर जा सकते हैं जिससे पुराने मतभेद पूरी तरह समाप्त होंगे. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और भाई-बहनों के सहयोग से करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है.

मिथुन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आर्थिक लाभ और वाणी में मिठास बनी रहेगी. रिलेशनशिप में वाणी पर नियंत्रण रखें वरना छोटी सी बात पर पार्टनर से बड़ा झगड़ा हो सकता है. प्रेम संबंधों में किसी तीसरे व्यक्ति के हस्तक्षेप से बचें और अपने साथी पर भरोसा बनाए रखें. खान-पान में सावधानी बरतें वरना गले या दांतों की समस्या आपको परेशान कर सकती है.

कर्क राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पहले भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आप काफी भावुक और ऊर्जावान महसूस करेंगे. आपकी लव लाइफ में आज नया उत्साह रहेगा और पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण और अधिक बढ़ेगा. करियर में नई उपलब्धियां मिलेंगी लेकिन काम की अधिकता के कारण रिलेशनशिप के लिए समय कम मिलेगा. मानसिक शांति के लिए योग करें और पार्टनर के साथ अपनी भावनाओं को खुलकर साझा करें.

सिंह राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के बारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण अनावश्यक खर्चों और मानसिक तनाव में बढ़ोतरी हो सकती है. लव लाइफ में किसी बात को लेकर पार्टनर से अनबन हो सकती है इसलिए बहस करने से बचें. वैवाहिक जीवन में तालमेल बिठाने के लिए आपको अपने अहंकार का त्याग करना होगा. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें और नींद पूरी लें वरना थकान का असर आपके काम पर पड़ेगा.

कन्या राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आय के नए स्रोत बनेंगे और इच्छाएं पूरी होंगी. प्रेम संबंधों में पार्टनर की ओर से कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है जो आपके रिश्ते को मजबूत करेगा. करियर और व्यापार में मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा जिससे आपका सामाजिक रूतबा बढ़ेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुराने किसी मतभेद को सुलझाने के लिए आज का दिन सर्वश्रेष्ठ है.

तुला राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के दसवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण करियर और नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे. व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप पार्टनर के लिए समय निकालेंगे जिससे लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी. रिलेशनशिप में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज शांत होगा और विश्वास बढ़ेगा. स्वास्थ्य के मामले में आप खुद को फिट महसूस करेंगे और कार्यस्थल पर आपकी प्रशंसा होगी.

वृश्चिक राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के नौवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण भाग्य का साथ मिलेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. लव लाइफ में पार्टनर के साथ लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है जो सुखद रहेगी. वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति सम्मान बढ़ेगा और पुराने मतभेद खत्म होने की दिशा में बढ़ेंगे. स्वास्थ्य स्थिर रहेगा लेकिन पैरों में दर्द या थकान जैसी समस्या महसूस हो सकती है.

धनु राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के आठवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण आपको अचानक आने वाली चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. रिलेशनशिप में पार्टनर पर शक करने से बचें वरना रिश्ता टूटने की कगार पर पहुँच सकता है. छोटी-छोटी बातों पर होने वाला झगड़ा मानसिक तनाव दे सकता है इसलिए मौन रहना बेहतर होगा. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें.

मकर राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण साझेदारी के कामों और व्यापार में बड़ा लाभ होगा. लव लाइफ के लिए दिन शानदार है और यदि आप अविवाहित हैं तो शादी का प्रस्ताव मिल सकता है. पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से आपसी समझ बढ़ेगी और प्रेम संबंधों में नयापन आएगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और करियर में चल रही बाधाएं आज दूर होने लगेंगी.

कुंभ राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में स्थित हैं, जिसके कारण गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. लव लाइफ में पुरानी बातों को लेकर बहस हो सकती है जो विवाद का रूप ले सकती है. पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता रह सकती है इसलिए उनकी देखभाल में कमी न आने दें. करियर में मेहनत अधिक करनी होगी लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें वरना पेट दर्द की समस्या हो सकती है.

मीन राशि: आज चंद्रमा आपकी राशि के पांचवें भाव में स्थित हैं, जिसके कारण रचनात्मक कार्यों और शिक्षा में बड़ी सफलता मिलेगी. लव लाइफ में रोमांस चरम पर रहेगा और पार्टनर के साथ आपकी बॉन्डिंग पहले से अधिक मजबूत होगी. प्रेम संबंधों में चल रहे मतभेद खत्म होंगे और आप अपने रिश्ते को अगले स्तर पर ले जा सकते हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मन में सकारात्मक विचारों का प्रवाह बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >