कन्या साप्ताहिक राशिफल 26 अप्रैल से 2 मई तक: इस हफ्ते मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या होगी

Kanya Saptahik Rashifal 26 April to 2 May 2026: क्या इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में समझ और भरोसा बढ़ेगा? क्या आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा या छोटी-छोटी परेशानियां आ सकती हैं? और क्या करियर में लाभ के योग बनेंगे? जानें कन्या राशि का पूरा साप्ताहिक राशिफल.

Kanya Saptahik Rashifal, कन्या साप्ताहिक राशिफल: यह सप्ताह आपके लिए आत्मचिंतन और व्यय नियंत्रण का रहेगा. चंद्रमा का द्वादश भाव (सिंह राशि) में होना सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक खर्च बढ़ेगा. हालांकि, बुध का मेष राशि में सूर्य के साथ युति करना आपको अचानक धन लाभ या विरासत से जुड़ी संपत्ति दिलाएंगे. वहीं आपकी राशि के सातवें भाव में बने त्रिग्रही योग के कारण दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. सप्ताह के अंत में बुध के अस्त होने से कुछ गुप्त चिंताएं आपको घेर सकती हैं.

करियर-बिजनेस: इस सप्ताह करियर में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिलेंगे. बुधादित्य योग आपके अष्टम भाव में होने से शोध, टैक्स या इंश्योरेंस क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ होगा. व्यापारियों को इस सप्ताह टैक्स संबंधी मामलों को सुलझा लेना चाहिए. नौकरी में गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. सप्ताह के अंत में कोई भी नया बिजनेस पार्टनर बनाने से बचें क्योंकि बुध अस्त हो जाएंगे, जो आपके राशि स्वामी हैं. इस हफ्ते धैर्य के साथ काम करें, धीरे-धीरे स्थितियां आपके नियंत्रण में आ जाएंगी.

लव लाइफ: यह सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए थोड़ा तनावपूर्ण होगा. आपकी राशि के सप्तम भाव का त्रिग्रही योग पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ाएगा. संवाद की कमी रिश्तों में कड़वाहट ला सकती है. आपकी राशि के नवम भाव में स्थित शुक्र आपको आध्यात्मिक यात्रा पर पार्टनर के साथ जाने के लिए जोर देंगे, जिससे रिश्ते में सुधार होगा. सिंगल जातकों को अभी इंतज़ार करना पड़ेगा. विवाहित लोग अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.

स्वास्थ्य: यह सप्ताह स्वास्थ्य के प्रति बेहद सजग रहने का है. आपकी राशि के अष्टम भाव में स्थित सूर्य और बुध पुरानी बीमारियों को उभार सकते हैं. गुप्त रोगों या संक्रमण के प्रति सावधान रहें. बुध के अस्त होने से मानसिक तनाव और सिरदर्द की समस्या होगी. सप्ताह के अंत में चंद्रमा के वृश्चिक में जाने से ऊर्जा में कमी महसूस होगी.

सावधानी: इस सप्ताह वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण रखें और किसी भी प्रकार के अवैध निवेश से दूर रहें. कानूनी मामलों में किसी अनुभवी की सलाह के बिना आगे न बढ़ें.

उपाय: इस सप्ताह बुधवार के दिन विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें और जरूरतमंदों को हरी मूंग का दान करें.

शुभ दिन: बुधवार, शुक्रवार
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >