Aaj Ka Rashifal, 4 जनवरी 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 4 जनवरी 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें, पढ़े अपना आज का राशिफल...

मेष दैनिक राशिफल
सभी से सहयोग प्राप्त होगा तथा मन खुश रहेगा.प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. भेंट व उपहार देना पड़ सकते हैं. बेवजह तनाव रह सकता है.

वृष दैनिक राशिफल

जल्दबाजी से चोट लग सकती है. कुसंगति से बचें. कोई अप्रत्याशित खर्च सामने आएगा. कर्ज लेना पड़ सकता है.

मिथुन दैनिक राशिफल

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा.

कर्क दैनिक राशिफल


किसी भी व्यक्ति के उकसाने में न आएं. बातचीत में संयम रखें. शत्रुता में कमी रहेगी. स्थायी संपत्ति की खरीदी-बिक्री की योजना बनेगी.

सिंह दैनिक राशिफल

यात्रा लंबी तथा मनोरंजक रह सकती है. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

कन्या दैनिक राशिफल


व्यापार में उन्नति देखने को मिलेगी.ऐश्वर्यादि पर खर्च होगा. यश बढ़ेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नए काम मिल सकते हैं.

तुला दैनिक राशिफल

यदि किसी के साथ वाद-विवाद चल रहा है तो वह भी दूर होगा.बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है. सृजनशीलता का विकास होगा.

वृश्चिक दैनिक राशिफल

शत्रु पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं. प्रियजनों के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है. विवाद को बढ़ावा न दें. दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है.

धनु दैनिक राशिफल

परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है.

मकर दैनिक राशिफल

सुख के साधन जुटेंगे. यात्रा मनोरंजक रहेगी. मित्रों का साथ मिलेगा. प्रयास सफल रहेंगे. किसी विवाद में विजय मिल सकती है.

कुंभ दैनिक राशिफल

सामाजित जीवन अच्छा रहने के संकेत है.विवेक से कार्य करें, लाभ होगा. किसी धार्मिक स्थल के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. मित्रों से भेंट होगी.

मीन दैनिक राशिफल

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें. अनहोनी की आशंका निर्मूल नहीं हो सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. वाणी पर नियंत्रण रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

मैंने डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. पिछले 6 वर्षों से मैं विशेष रूप से धर्म और ज्योतिष विषयों पर सक्रिय रूप से लेखन कर रहा हूं. ये मेरे प्रमुख विषय हैं और इन्हीं पर किया गया काम मेरी पहचान बन चुका है. हस्तरेखा शास्त्र, राशियों के स्वभाव और उनके गुणों से जुड़ी सामग्री तैयार करने में मेरी निरंतर भागीदारी रही है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद. इसके साथ साथ कंटेंट राइटिंग और मीडिया से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में काम करते हुए मेरी मजबूत पकड़ बनी. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी मैंने गहराई से लेखन किया है, जिससे मेरी लेखन शैली संतुलित, भरोसेमंद और पाठक-केंद्रित बनी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >