Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए 18 जून का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 June 2025: आज तारीख है 18 जून 2025 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लकी रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal  18 June 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष (Aries):
आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे. ऑफिस में आपकी मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठों की तारीफ मिलेगी. घर का माहौल भी सुकून देने वाला रहेगा.

आज 18 जून 2025 का ये है पंचांग

वृषभ (Taurus):
आर्थिक फैसलों में सतर्कता जरूरी है. अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. परिवार में किसी के साथ हलकी बहस की संभावना है, संयम से काम लें.

मिथुन (Gemini):
आपकी बातों का आज सब पर असर पड़ेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में इज़ाफा होगा. कोई खुशखबरी मिल सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी.

कर्क (Cancer):
मौसम की तरह मूड भी थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा. खर्चों पर लगाम लगाएं और कोई बड़ा निर्णय फिलहाल टाल दें. सेहत का ध्यान रखें.

सिंह (Leo):
आज का दिन सामान्य लेकिन स्थिर रहेगा. करियर में नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने दोस्त से मुलाकात यादें ताज़ा करेगी. सामाजिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी.

कन्या (Virgo):
कड़ी मेहनत का फल अब मिलने वाला है. अधिकारी आपके प्रयासों से खुश होंगे. विद्यार्थियों को सफलता के संकेत हैं. संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है.

तुला (Libra):
किस्मत का साथ मिलेगा. नई शुरुआत के लिए अच्छा समय है. छोटी यात्रा लाभकारी सिद्ध हो सकती है. दांपत्य जीवन में सामंजस्य बना रहेगा.

वृश्चिक (Scorpio):
थोड़ी सावधानी बरतनी होगी. आज वाद-विवाद से दूर रहें. पैसे के मामले में समझदारी दिखाएं. परिवार का समर्थन मिलता रहेगा.

धनु (Sagittarius):
बिज़नेस में अच्छे संकेत हैं. साझेदारी में फायदा हो सकता है. प्यार के रिश्ते में नई ऊर्जा महसूस होगी. कोई शुभ काम भी हो सकता है.

मकर (Capricorn):
रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे. नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं. परिवार का साथ और समर्थन मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में थोड़ा सतर्क रहना होगा.

कुंभ (Aquarius):
नई योजना की शुरुआत करने का बेहतरीन दिन है. धन से जुड़ी स्थिति सुधरेगी. किसी अनुभवी की सलाह से फायदा होगा.

मीन (Pisces):
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. किसी पुराने कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना है. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. मन प्रसन्न और ऊर्जा से भरा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >