Aaj Ka Rashifal,16 अगस्त 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 16 अगस्त 2023: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Rashifal,16 अगस्त 2023: आज तारीख है 16 अगस्त 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

Also Read: Aaj Ka Love Rashifal, 16 अगस्त 2023: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

तो चिंता मत कीजिए, हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन  कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल

Also Read: Aaj Ka Rashifal, 16 अगस्त 2023: मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानें दैनिक राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
शादी को पांच वर्ष से ज्यादा का समय हो चुका है तो आज आप दोनों भविष्य की रणनीति को लेकर चर्चा करेंगे. दोनों के बीच सार्थक बातचीत होगी. आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. संतान से कष्ट रहेगा. मेहनत का फल मिलेगा.

शुभ रंग: भूरा

शुभ अंक: 3

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपका अपने किसी पुराने मित्र से मिलना-झुलना हो सकता है. उनके द्वारा आपसे सहायता की अपेक्षा की जाएगी लेकिन आप उसमे अक्षम होंगे. ऐसे में किसी बात को सीधे मना करने की बजाए स्थिति के अनुसार निर्णय ले.धनार्जन होगा. समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी. आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे.

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 2

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
यदि आप अपने परिवारवालों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान कर रहे है तो अचानक से उसमे समस्या आ सकती है और प्लान बिगड़ सकता है. घर के किसी काम से बाहर जाना तो होगा लेकिन उसमे भी समस्या आएगी.संतान से मदद मिलेगी. आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है. अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं. क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें.

शुभ रंग:
मैरून

शुभ अंक: 7

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज के दिन किसी अजनबी के साथ उलझने से बचे क्योंकि यह आपके लिए समस्या उत्पन्न करेगा. विवाद किसी छोटी बात से ही शुरू होगा लेकिन धीरे-धीरे यह बड़ा रूप ले लेगा. इसलिये पहले से ही इस बात को लेकर सचेत रहे.निजीजनों में असंतोष हो सकता है. व्यापार में इच्छित लाभ होगा.

शुभ रंग: आसमानी

शुभ अंक: 6

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

यदि आपको काम करते समय खाना खाना याद नही रहता है तो यह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है. आज के दिन अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखे क्योंकि तबियत बिगड़ सकती है.वस्तुएं संभालकर रखें. स्वास्थ्य पर व्यय होगा. विवाद न करें. यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें. कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें.

शुभ रंग: संतरी

शुभ अंक: 9

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यदि आप सिंगल है और किसी अपने की तलाश में है तो आज आपका किसी मित्र पर ही दिल आ सकता है और आप उनके प्यार में खो सकते है. हालाँकि यह ज्यादा समय तक नही रहेगा लेकिन आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे.व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)


यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए है तो आज के दिन जमकर मेहनत करे क्योंकि जल्द ही आपकी मेहनत रंग लाने वाली है. स्कूल में पढ़ रहे छात्र कोचिंग जाने से कतरायेंगे और स्वयं ही घर पर पढ़ाई करने का विचार करेंगे.राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे. विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

अपने जीवनसाथी के साथ बात करते हुए उसके अच्छे व बुरे पहलुओं के बारे में एक बार सोच ले क्योंकि आपकी कही कोई बात उन्हें चुभ सकती है. ऐसे में रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी और आप उसे समझ नही पाएंगे.विवाद न करें. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे. कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
यदि आप कॉलेज के प्रथम वर्ष में है तो आज का दिन आपके लिए शुभ फल देने वाला रहेगा. अध्यापको का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और नए मित्र भी बनेंगे.व्यवसाय ठीक चलेगा. कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी. योजनाएं फलीभूत होंगी. मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 6

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ऊँच-नीच वाला रहेगा. यदि आपने कही लोन के लिए अप्लाई किया हुआ है तो वह पास हो जायेगा लेकिन पैसो को कही निवेश किया हुआ है तो वहां से समस्या उत्पन्न होगी.झंझटों में न पड़ें. शत्रु सक्रिय रहेंगे. कार्य की प्रवृत्ति में यथार्थता व व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है. व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य नहीं होंगे.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 4

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
सरकारी अधिकारी अपने लिए कुछ नया काम तलाशेंगे ताकि कुछ एक्स्ट्रा इनकम हो सके. मीडिया या डिजिटल मार्केटिंग की पढ़ाई कर रहे छात्रो को कई क्षेत्रो से काम के अवसर मिलेंगे.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
बिज़नेस में तो लाभ होगा लेकिन साथ ही खर्चे भी बढ़ेंगे. यदि आप जॉब करते है तो उसमे समस्या आएगी और आपका अपनी जॉब से मोहभंग हो सकता है.राजकीय  बाधा दूर होगी. वरिष्ठजन सहयोग करेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. बुद्धि एवं तर्क से कार्य में सफलता के योग बनेंगे.

शुभ रंग: गुलाबी

शुभ अंक: 5

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >