Aaj Ka Rashifal,8 फरवरी 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 8 फरवरी 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

Aaj Ka Rashifal,8 फरवरी 2024: आज तारीख है 8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल  जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

देखें आज का राशिफल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी और आप कुछ ऐसा करने का प्रयत्न करेंगे जो परिवार को तो खुश करेगा ही साथ ही आपके प्रेम संबंधो को भी मजबूती प्रदान करेगा.मानसिक शांति के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. प्रसन्नता रहेगी.

लकी नंबर –8

 लकी कलर -ग्रे

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
घर के सदस्यों के बीच आपसी मन-मुटाव होगा लेकिन आप तटस्थ रहेंगे. ऐसे में धैर्य से काम लेंगे तो स्थिति बेहतर होगी. माँ के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में लापरवाही न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

लकी नंबर -6

 लकी कलर -मैरून

मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
राजनीति के क्षेत्र में हैं तो आज के दिन कहीं बाहर जाने से बचें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें. घर में किसी बात को लेकर आपसी प्रेम में वृद्धि होगी.कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. बिगड़े काम बन सकते हैं. समाजसेवा करने का मन बनेगा. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.

लकी नंबर –7

 लकी कलर-आसमानी

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
मनोरंजन या खेल के क्षेत्र में हैं तो आज का दिन आपके लिए उपलब्धियों भरा हो सकता हैं. आपके काम को लेकर वाहवाही होगी जो आपको आनंदित कर देगी.व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी. किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

लकी नंबर –
4

लकी कलर –संतरी

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
कोई नया व्यापार शुरू करने का सोच रहे हैं या किसी प्रोजेक्ट को शुरू करना हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ है. माता-पिता का आशीर्वाद लेना ना भूले.समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. मान-सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा.

लकी नंबर -2

लकी कलर -हरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
जोखिम भरे काम आएंगे लेकिन आप उनको चुनौती के रूप में लेंगे. सभी के साथ आपका स्वभाव तो अच्छा रहेगा लेकिन फिर भी कोई आपसे द्वेष भावना रख सकता है.शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार अच्‍छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. चिंता तथा तनाव रहेंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी.
लकी नंबर -6

लकी कलर-श्वेत

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
कुछ लोगों पर संदेह होगा और आप उन्हें लेकर सजग होंगे. व्यापार में अपने प्रतिद्वंद्वियों से चुनौती मिलेगी लेकिन संयम से काम ले.किसी तरह से बड़ा लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. किसी तरह के विवाद में विजय प्राप्त होगी.

लकी नंबर -9

 लकी कलर -स्लेटी

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
मन में कोई इच्छा हैं तो आज उसके पूरे होने के संकेत हैं. आज का दिन आपकी कुंडली के अनुसार बहुत शुभ हैं और आप जो चाहेंगे वैसा ही होगा.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. थकान व कमजोरी रह सकती है. अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे. कर्ज लेना पड़ सकता है. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें.

 लकी नंबर-7

लकी कलर -केसरी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
किसी से प्रेम करते हैं और घर में किसी को कह नहीं पा रहे हैं तो आज किसी के साथ इस बात को शेयर कर सकते हैं जो बाद में आपकी बहुत सहायता करेगा.भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. लाभ होगा. स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें. स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा. दु:खद समाचार मिल सकता है.

लकी नंबर –5

 लकी कलर-नीला

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
कहीं बाहर यात्रा करने के योग हैं लेकिन यह काम के सिलसिले में ही होगी. नौकरी को लेकर आशान्वित होंगे और मन लगाकर काम करने का प्रयास करेंगे.मनपसंद व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे.

 लकी नंबर -9

 लकी कलर –पीला

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपके ग्राहक आपसे प्रसन्न होने और आपके व्यवहार के लिए आपको सराहेंगे जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा. बड़ो से मार्गदर्शन मिलेगा.घर, दुकान, फैक्टरी व शोरूम इत्यादि के खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं.

लकी नंबर –3

 लकी कलर –गुलाबी

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मन मौज-मस्ती वाला रहेगा और काम करने का मन कम ही करेगा. शरीर में सुस्ती भी छाई रहेगी लेकिन किसी काम से बाहर जाना भी हो सकता है.प्रसन्नता का वातावरण निर्मित होगा. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

लकी नंबर –5

 लकी कलर –नीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >