Aaj Ka Rashifal 07 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

तुला राशि- आज व्यावसायिक क्षेत्र के लिए विशेष लाभदायी समय है. अदालती कामकाज में सावधानी रखना ही हितकर होगा. सार्वजनिक स्थानों पर आपको सम्मान प्राप्त होगा. मौज मस्ती के पीछे आप रुपए खर्च कर सकते हो. दोस्तों की ओर आकर्षित रहेंगे.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: ब्लू

वृश्चिक राशि- आज संतान से सुख प्राप्त होगा. स्वादिष्ट भोजन मिलने से आपको अच्छा महसूस होगा. नौकरीपेशा लोगों को लाभ होगा. सहकर्मियों के साथ आपका व्यवहार अच्छा होने के कारण आपको भी उनका साथ मिलेगा. अधिकारी आपके काम की प्रशंसा करेंगे.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: पीला

धनु राशि- आज आप को खुशी महसूस होगी. पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा. जीवनसाथी के साथ समय अच्छा गुजरेगा. प्रेम संबंधों की बात करें, तो अपने प्रिय से मुलाकात खुशी का अहसास कराएगी. किसी नए रिश्ते में आगे बढ़ सकते हैं. खान-पान में सावधानी बरतें.

शुभ अंक-9

शुभ रंग: पीला

Also Read: Astrotips: आपको मिलेगी सरकारी नौकरी या बनेंगे बिजनेस मैन, कुंडली में ये ग्रह-भाव देता है सफल करियर का संकेत
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >