Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: आज मंगलवार 6 जनवरी का दिन कैसा रहेगा, सिंह और मीन राशि वाले रहें सावधान, दुर्घटना का योग

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: मंगलवार का दिन कुछ राशियों को सफलता और लाभ देगा, तो कुछ को सतर्क रहने की सलाह है. आज 6 जनवरी 2026 का राशिफल पढ़कर जानें मेष से मीन तक आपका दिन कैसा रहेगा.

Aaj Ka Rashifal 6 January 2026: आज 6 जनवरी 2026, मंगलवार को ग्रह-नक्षत्रों की चाल कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है. नौकरी, व्यापार, प्रेम और सेहत के लिहाज से जानें ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से मेष से मीन तक आज का राशिफल.

मेष राशि

आज का दिन ऊर्जा और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें. सेहत सामान्य रहेगी.

वृष राशि

आर्थिक दृष्टि से दिन लाभदायक हो सकता है. रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा. खानपान में संयम रखें.

मिथुन राशि

आज निर्णय लेने में थोड़ी असमंजस की स्थिति रह सकती है. कामकाज में ध्यान भटक सकता है. बातचीत में संयम रखें. विद्यार्थी वर्ग के लिए दिन अनुकूल है.

कर्क राशि

भावनात्मक रूप से दिन थोड़ा संवेदनशील रह सकता है. परिवार का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. सेहत को लेकर लापरवाही न करें.

सिंह राशि

आज मान-सम्मान में वृद्धि के योग हैं. नेतृत्व क्षमता से दूसरों को प्रभावित करेंगे. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. वाहन चलाने समय सतर्क रहें.

कन्या राशि

आज खर्चों पर नियंत्रण रखना जरूरी है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है. परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है. योग और ध्यान लाभकारी रहेगा.

तुला राशि

संतुलन बनाकर चलने का दिन है. नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की के संकेत हैं. मित्रों से सहयोग मिलेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी.

वृश्चिक राशि

आज धैर्य और समझदारी से काम लें. किसी पुराने विवाद का समाधान हो सकता है. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें. सेहत में सुधार होगा.

धनु राशि

भाग्य आपका साथ देगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे. धार्मिक या आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी.

मकर राशि

आज जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. मेहनत का पूरा फल मिलेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा. सेहत सामान्य रहेगी.

कुंभ राशि

आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा. नौकरी और व्यवसाय में सकारात्मक बदलाव संभव है. मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा.

मीन राशि

आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. पारिवारिक सुख मिलेगा. खर्चों पर नियंत्रण रखें और सकारात्मक सोच बनाए रखें. दुर्घटना का योग बन रहा है. सावधान रहें.

आपका दिन मंगलमय हो
ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >