Aaj Ka Rashifal 06 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 06 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

तुला राशि- आज आप व्यवसाय विस्तार को लेकर योजना अमल में ला सकते हैं. आप पेशेवर जीवन में काफी व्यस्त रहेंगे. पैतृक संपत्ति संबंधित कोई मामला चल रहा है तो उसका समाधान आ सकता है. आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. आप भविष्य को ध्यान में रखते हुए वित्तीय योजना बनाएं.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि- आज आप अपने व्‍यवसाय का विस्‍तार कर सकते हैं. आप अपने निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सफल होंगे. किसी भी नए कार्य में आपको सफलता मिलेगी. सामाजिक जीवन में आपका मान सम्‍मान बढ़ेगा. मित्रो में आपका दबबदबा बढ़ेगा.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: मैरून

धनु राशि- आज आपको अच्‍छा आर्थिक लाभ होने की संभावना लग रही है. व्‍यवसाय से जुड़े जातकों को प्रगति के लिए काफी अच्‍छे एवं सुहनरे अवसर मिलेंगे. जमीन संबंधी लेन देन में आपको मोटा मुनाफा होने की संभावना है. जीवन साथी को अपना महत्‍वपूर्ण समय देने का प्रयास करेंगे.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सफेद

Also Read: Aaj Ka Rashifal 6 दिसंबर 2023: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >