Aaj Ka Rashifal,5 मार्च 2024: मेष, तुला, कुंभ समेत इन राशियों के लिए दिन रहेगा शुभ, पढ़े अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 5 मार्च 2024 : मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. आज तारीख है 5 मार्च 2024 दिन मंगलवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष:आज अल्पावधि निवेश अच्छा लाभ दे सकता है.काम को लेकर आपको कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें समय रहते पकड़ लिया जाए तो काफी फायदा होगा. आप निजी जीवन को लेकर काफी भावुक रहेंगे और अपने जीवन में प्रेम के प्रति विशेष आकर्षण महसूस करेंगे.पैसों के मामले में आज का दिन आपको आगे ले जाएगा.समीप की यात्रा का संयोग है.

शुभ अंक—9
शुभ रंग— सफेद

वृषभ:आज कार्यक्षेत्र में आज कार्य का दबाव अत्यधिक रहेगा. व्यापार में वृद्धि होगी.किसी मीटिंग-फंक्शन के लिए भी आज आपको कॉल आ सकती है. परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा. दूर-दराज के लोगों से बातचीत होगी. आज कोई ऐसी यात्रा हो सकती है, जिससे आने वाले दिनों में आपको लाभ होगा. वाहन सुख मिलेगा. धर्मिक आस्था में वृद्धि होगी.

शुभ अंक—5
शुभ रंग— भूरा

मिथुन:आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी की खास मदद करेंगे. आपको अपने उच्च अधिकारियों द्वारा सराहना प्राप्त होगी. व्यापार में आज अत्यधिक परिश्रम एवं संघर्ष की स्थिति रहेगी. सामाजिक मान-सम्मान प्राप्त होगा. परिवार में भाई से किसी बात पर विवाद हो सकता है. करीबी रिश्ते के साथ अविश्वास उत्पन्न होगा.  

शुभ अंक—3
शुभ रंग— हरा

कर्क: आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ है. कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों द्वारा कार्य की सहारना प्राप्त होगी. सहकर्मी के साथ आपसी समझ उत्पन्न होगी. व्यापार में धन की प्राप्ति का योग अच्छा रहेगा. परिजनों में प्रसन्नता का वातावरण बनेगा.

शुभ अंक—8
शुभ रंग— लाल

सिंह: आज कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी समस्या का समाधान होने से काफी राहत महसूस करेंगे. यश की प्राप्ति होगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. व्यापार में धन का लाभ मिलेगा. शत्रु पर विजय प्राप्त कर सकने में सफल होंगे. परिवार में मानसिक अशांति रहेगी. क्रोध पर नियत्रंण रखें.  

शुभ अंक—9
शुभ रंग—नारंगी

कन्या: आज आपकी दूर या फिर समीप की यात्रा बन सकती है. यात्रा सुखद होगी. किसी अच्छे कार्य में धन खर्च होने से मन में प्रसन्नता रहेगी. परिवार में अचानक कुछ परेशानियां आ सकती है. हालांकि पारिवारिक सदस्यों के सहयोग से ही समस्या का समाधान भी प्राप्त होगा.

शुभ अंक—6
शुभ रंग—नीला

तुला-आज आपके लिए कुछ निर्णय परिवार की ओर से लिए जा सकते हैं.प्रोफेशन एवं व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा. साथियों से वैचारिक मतांतर हो सकते हैं.जीवन-साथी का सहयोग मिलेगा.कार्यों को गति प्राप्त होगी एवं समस्याओं का निदान होगा. विवादों के अंत के साथ ही परिवार एवं समाज में सौहार्द्र निर्मित होगा.वाहन चालन में सचेत रहें एवं जोखिमपूर्ण कार्यों को नहीं करें.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—सफेद

वृश्चिक-आज कार्यस्थल पर केवल अपने कार्य पर ध्यान दें,कम समय में ज्यादा लाभ वाली योजनाओं से दूर रहें.पीछे छूटने की चिंता एवं अच्छे परिणाम को प्राप्त करने के दबाव को छोड़कर मेहनत से आगे बढ़ेंगे तो सफलता मिलेगी.निराशा को त्यागकर अपनी हिम्मत का सहारा रखें.प्रेम संबंधों में किसी दूसरे के कारण गलतफहमियां उत्पन्न हो सकती हैं.जो भी कार्य आपने लिया है,उसे समय पर पूरा करने का प्रयास करें.

शुभ अंक—8
शुभ रंग—मैरून

धनु राशि-आज मन प्रसन्न रहेगा एवं उत्साह में वृद्धि होगी. न्यायालयीन एवं संपत्ति के मामलों में विजय प्राप्त होगी. प्रतिष्ठित लोगों से मिलने का मौका मिलेगा. कार्यस्थल पर वातावरण मनमाफिक रहेगा. नई जिम्मेदारी मिल सकती है.नकारात्मकता को हावी नहीं होने दें.नौकरी में सुखद परिवर्तन भी हो सकता है. व्यापार बदलने का विचार नही करें एवं किसी बड़े निवेश का चयन नही करें.

शुभ अंक—4
शुभ रंग— नारंगी

मकर-आज परिवार के साथ धार्मिक यात्राओं पर भी जा सकते हैं.इस समय आपको परिवार की ओर से कुछ लाभ हो सकता है या कोई सहायता प्राप्त हो सकती है.अवांछित लोगों से मिलना होगा. प्रेम के लिए यह समय अनुकूल है.जीवन साथी के साथ वाद विवाद में वृद्धि हो सकती है इसलिए स्वयं को शांत बनाए रखने की कोशिश करें.

शुभ अंक—7
शुभ रंग—क्रीम

कुम्भ राशि-आज निर्णयों को कई बार बदलना पड़ सकता है. धन की आवश्यकता के लिए ऋण लेना पड़ सकता है.लाभ में वृद्धि के आसार बनेंगे एवं समय अच्छा व्यतीत होगा. धार्मिक कार्यों में जाना पड़ सकता है. संतान से सुख प्राप्त होगा. पिता से सहयोग मिलेगा.पदोन्नति के अवसर मिलेंगे.जीवनसाथी की सलाह महत्वपूर्ण होगी.

शुभ अंक—2
शुभ रंग—नीला

मीन राशि-आज संतान के किसी मामले में हस्तक्षेप करना पड़ सकता है. परिवार की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है.सगे-संबंधियों का सहयेाग मिलेगा एवं आत्मविश्वास प्रबल रहेगा.कार्य के प्रति उत्साहित रहेंगे.लक्ष्य प्राप्त करने में सफल होंगे.वैभव में वृद्धि होगी.शीघ्रता से कार्य करने की चाह में कार्य बिगड़ सकता है.

शुभ अंक—4
शुभ रंग— नारंगी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >