Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 3 जनवरी 2024 का राशिफल

जानें 3 जनवरी 2024 का राशिफल

धनु:- आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रशंसा भरा रहेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे. व्यस्तता अधिक होने के कारण आप अपने लिए भी समय निकालने में नाकामयाब रहेंगे, जिसके कारण आपको कुछ मौसमी बीमारियां अपनी चपेट में ले सकती हैं. यदि ऐसा हो, तो आपको उनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यदि आज आपके क्रोधी स्वभाव के कारण परिवार के किसी सदस्य को परेशानी होगी, इसलिए चुप रहना ही बेहतर रहेगा. सायंकाल के समय आज आपको शादी, नामकरण आदि जैसे किसी समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा.

प्रेम राशिफल

प्रेम जीवन रोमांटिक रहेगा. प्रियतम से रोमांस करने का खूब मन करेगा. गृहस्थ जीवन बिता रहे लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा.

लकी नंबर 3

लकी कलर भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 3 जनवरी 2024 का राशिफल

मकर:- आज आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा. कारोबार में आपको धन लाभ होगा. आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे. आध्यात्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी. आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा. सहयोगी कार्य में आपकी मदद करेंगे. ऑफिस के काम से दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ेगी. दाम्पत्य जीवन में और मिठास भरेगा. आज वाहन चलाते समय थोड़ी सावधानी बरतें. लवमेट्स आज अपने शादी की बात घर पर करेंगे.

प्रेम राशिफल

गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. प्रेम जीवन बिताने वाले लोगों को आंशिक तौर पर अच्छे नतीजे मिलेंगे और अपने प्रिय से गुपचुप बातें करने का मौका मिलेगा.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

कुंभ:- आज का दिन आपको किसी विशेष उपलब्धि के मिलने जैसे रहेगा, क्योंकि सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई पदोन्नति जैसी शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे. घर में आज किसी महिला के सहयोग से कोई कलह उत्पन्न हो सकती है, जिसमें आपको परेशानी होगी. आज आपको सायंकाल के समय आपका कोई पुराना मित्र मिलने आ सकता है. विद्यार्थियों को आज यदि अपनी किसी प्रतिक्षा के परिणाम का इंतजार है, तो आज वह आ सकता है.

प्रेम राशिफल

गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस के अवसर आएंगे. साथ बैठकर बड़ी अच्छी बातें करेंगे जिससे रिश्ते का तनाव छूमंतर हो जाएगा. प्रेम जीवन बिताने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. आपका प्रिय आपको खुश रखेगा.

लकी नंबर 7

लकी कलर मैरून

मीन:- आज पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि होगी. आज आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आयेगा, अपने गुस्से को कंट्रोल में करें आपके लिए फायदेमंद रहेगा. नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी. आज नये कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी. आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा. आज स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ी सावधानी रखनी चाहिए . लवमेट्स के बीच चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी.

प्रेम राशिफल

दांपत्य जीवन तनावपूर्ण स्थिति में रह सकता है जिसके लिए आपको प्रयास करने पड़ेंगे. प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका प्रिय आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेगा और आपके लिए कोई बड़ी मदद करेगा.

लकी नंबर 6

लकी कलर आसमानी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन,जानें 3 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >