Aaj Ka Rashifal 3 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वाले शत्रु से रहें सावधान, विवाद और धन हानि का योग

Aaj ka rashifal 3 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मकर राशि- अधूरे कार्यों की पूर्णता होगी. अस्वस्थ व्यक्तियों में सुधार होता दिखेगा. आर्थिक लाभ होने की पूरी संभावना है. ससुराल पक्ष से अच्छे समाचार मिलेंगे. जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा. छात्रों को पढ़ाई में मेहनत की आवश्यकता है. भविष्य की दृष्टि से यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. पुराना रोग उभर सकता है. किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है. लेन-देन में विशेष सावधानी रखें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें.

शुभ अंक:1

शुभ रंग: पीला

कुंभ राशि- आज के दिन घर में अचानक से धन लाभ होगा और सभी इसको लेकर उत्साहित दिखाई देंगे. परिश्रम की अपेक्षा कम फल मिलेगा. पूरे लगन से कार्य को करेंगे. सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ सम्बंध सुरुचिपूर्ण रहेंगे. स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा. अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं. बजट का ध्यान रखें. आपका प्रयास सफल रहेंगे. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी. कारोबार में वृद्धि होगी. आज आप सतर्क रहे, विवाद और धन हानि का योग है.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: मैरून

Also Read: Saptahik Rashifal: मेष-कुंभ और मकर राशि वालों के लिए अगला सप्ताह बेहद खास, जानें 12 राशियों का वीकली राशिफल

मीन राशि- परिवार के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जायेंगे. व्यापार में वृद्धि होगी. शत्रु से सावधान रहें. दूर स्थित स्वजनों से शुभ समाचार मिलेंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. संपत्ति के कार्य से लाभ प्राप्त होगा. रचना‍त्मक कार्यों में शामिल होंगे. आज शुभ समाचार प्राप्त होंगे. विरोधी सक्रिय रहेंगे. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: बैंगनी

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >