Aaj Ka Rashifal:सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन,जानें 29 नवंबर 2023 का राशिफल

जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

 सिंह राशि:- पिछले कुछ दिनों से आपके व्यापार में जो मंदी चल रही थी वह आज लाभ में बदल जाएगी. आपको बस चौकन्ना रहने की आवश्यकता है जिससे आप विभिन्न क्षेत्रों से लाभ अर्जित कर सकते हैं. साथ ही खर्चें कम होंगे जिससे बचत ज्यादा होगी.

लकी नंबर  3
लकी कलर भूरा

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 नवंबर 2023 का राशिफल

कन्या:– शारीरिक कष्ट संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. यदि अभी आप स्कूल में हैं तो आज से आप अपने भविष्य के लिए तैयारियां शुरू कर देंगे व नयी चीज़ों को सीखने पर बल देंगे जो आगे चलकर कॉलेज व उच्च शिक्षा में बहुत काम आएगी व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. शेयर मार्केट आदि से बड़ा फायदा हो सकता है.

लकी नंबर  2
लकी कलर हरा

तुला:-  शत्रुओं का पराभव होगा. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय में निश्चितता रहेगी. दु:खद समाचार मिल सकता है. विवाहित लोगों को अपने जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा व दोनों का एक दूसरे के प्रति विश्वास और ज्यादा मजबूत होगा. आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य की रणनीति पर भी चर्चा करेंगे.

 लकी नंबर 7
 लकी कलर  मैरून

वृश्चिक:-  पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. जल्दबाजी न करें. आवश्यक वस्तुएं मिल सकती हैं. चिंता तथा तनाव रहेंगे परिवार के सभी सदस्य आपसे संतुष्ट दिखाई देंगे व किसी के मन में कोई गलत भावना नही होगी. पड़ोसियों के साथ कुछ नया करने का विचार कर सकते है जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा में भी वृद्धि देखने को मिलेगी.

लकी नंबर  6
 लकी कलर आसमानी

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 नवंबर 2023 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >