Aaj Ka Rashifal: सिंह,कन्या,तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 29 January 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा जिससे सभी के बीच आपसी भाईचारे में वृद्धि होगी. आपकी अपने पुराने मित्रों व सगे-संबंधियों से भी बातचीत हो सकती हैं जिससे आपका मन आनंदित रहेगा. इस दौरान घर में सभी सदस्यों के बीच आत्मीयता का भाव रहेगा.संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सफलता मिलेगी. स्थायी संपत्ति की दलाली बड़ा लाभ दे सकती है.

शुभ रंग: हरा

शुभ अंक: 1

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आप स्वयं को मानसिक रूप से और मजबूत पाएंगे व कार्यक्षमता में भी बढ़ोत्तरी होगी. हालाँकि कुछ चीजों के कारण मन में बेचैनी का भाव रह सकता हैं लेकिन उसका समाधान भी आप जल्द ही निकाल लेंगे.कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. धनागम होगा. प्रतिद्वंद्वी अपना रास्ता छोड़ देंगे.

शुभ रंग: सफेद

शुभ अंक: 8

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
विवाहित लोगों का अपने साथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद सामने आएगा लेकिन वह जल्द ही समाप्त हो जायेगा. नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ हैं.धार्मिक कार्य में मन लगेगा. कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा.

शुभ रंग: स्लेटी

शुभ अंक: 7

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
यदि आप पत्रकारिता, मैनेजमेंट व कंप्यूटर की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी व मनचाहे परिणाम आयेंगे. स्कूल में पढ़ रहे छात्र अपने लिए नए तरीकों से पढ़ाई करने पर ध्यान देंगे जिसमें उनको किसी अपने की सहायता भी मिलेगी.नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगी. शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. जल्दबाजी न करें.

शुभ रंग: केसरी

शुभ अंक: 1

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 29 जनवरी 2023 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >