Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वाले स्वास्थ्य का ध्यान रखें, जानें 24 दिसंबर 2023 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 december 2023: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 दिसंबर 2023

सिंह राशि

आज का दिन शुभ रहेगा. धन लाभ के योग बनेंगे और भाग्य प्रबल रहेगा. आय में वृद्धि होगी. कार्यों में सफलता मिलेगी. नौकरी में तरक्की मिल सकती है. छोटे प्रवास पर जा सकते हैं. विदेश से अच्छी खबर मिल सकती है. संतानों की ओर से भी लाभ मिलेगा. परिवारजनों तथा मित्रों के साथ आनंदपूर्वक पलों को मनाएंगे. अपनी पसंद के कार्य कर सकेंगे. जो छात्र सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे सफल रहेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, यात्रा पर जाने से बचें.

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 9

कन्या:- कार्यक्षेत्र में नये जगह की तलाश करेंगे. इस वक्त मौजूदा कार्यक्षेत्र में आपका मन कार्य करने में नहीं लगेगा. व्यापार में धन का लाभ होगा. भवन निर्माण कार्य में प्रगति होगी. वाहन की खरीदारी लाभदायक रहेगी. दाम्पत्य जीवन में कुछ मन—मुटाव हो सकता है.

शुभ अंक—3

शुभ रंग— सफेद

तुला:- परिवार की चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. थकान रहेगी. पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा. अहंकार के भाव मन में न आने दें. यदि साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आज आपके रिश्ते में कुछ खटास उत्पन्न होगी. इसके लिए आपका धैर्य से काम लेना अति-आवश्यक हैं अन्यथा रिश्तो में दूरियां बढ़ जाएगी.

लकी नंबर 3

लकी कलर काला

वृश्चिक:-परिवार की चिंता रहेगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. थकान रहेगी. पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा. अहंकार के भाव मन में न आने दें. प्राइवेट जॉब कर रहे हैं तो आज आपको अपने ऑफिस में किसी बात को लेकर डांट पड़ सकती हैं और ऑफिस में आपको लेकर नकारात्मकता का माहौल बनेगा.

लकी नंबर 1

लकी कलर गुलाबी

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >