Aaj Ka Rashifal: सिंह,कन्या,तुला और वृश्चिक राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 22 जनवरी 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 january 2024: आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है. जानें सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि तक का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 january 2024

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आपके दुश्मन छिपकर आपका नुकसान करने की चेष्टा करेंगे लेकिन सफल नहीं हो पाएंगे. आपका स्वभाव सभी के साथ अच्छा होने के कारण समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी.भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ी समस्या का हल सहज ही मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ के योग हैं. प्रमोशन व इनाम आदि मिलने की संभावना है. यात्रा मनोरंजक रहेगी.

लकी नंबर -6

लकी कलर –पीला

Also Read: Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 22 जनवरी 2024 का राशिफल

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

यदि आप सिंगल हैं और किसी अच्छे जीवनसाथी की खोज में हैं तो शायद आज आपकी खोज पर विराम लग जाए क्योंकि आज आपकी किसी के साथ बातचीत शुरू होने की प्रबल संभावना है.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी. सही बात का भी विरोध हो सकता है, धैर्य रखें. स्थिति अनुकूल होगी. शारीरिक कष्ट संभव है. स्वास्थ्य को अनदेखा न करें. प्रसन्नता बनी रहेगी.

लकी नंबर –3

लकी कलर – गुलाबी

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

किसी नई कंपनी में काम करना शुरू किया हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा हैं. आपको अपने काम के लिए प्रोत्साहन मिलेगा और अपने सहकर्मियों का भरपूर सहयोग भी.स्वास्थ्य पर अधिक व्यय हो सकता है. विवाद को बढ़ावा न दें. धैर्य रखें. व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त होगा.

लकी नंबर– 1

लकी कलर-भूरा

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज के दिन आपको अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मिलेगा. राजनीति के क्षेत्र में उन्नति होगी और व्यापार में भी लाभ मिलेगा. छात्रों के लिए भी आज का दिन शुभ है.पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. सुख के साधन जुटेंगे. संतान पक्ष की चिंता रहेगी. अज्ञात भय सताएगा. व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे.

लकी नंबर-8

लकी कलर-ग्रे

Also Read: Aaj Ka Rashifal: धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि के लिए कुछ ऐसा रहेगा आज का दिन, जानें 22 जनवरी 2024 का राशिफल

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >