Aaj Ka Rashifal 22 August 2024: कैसा रहेगा आज का दिन, जानें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal: आज अगस्त का दिन वैसे तो औसत बीतेगा, पर आने वाले दिन के लिए सावधानी बरतने के लिए जरूर जान लें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा द्वारा दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 22 August Ka Rashifal, Horoscope Today: आज 22 अगस्त का दिन मेष से लेकर मीन राशि वाले जातकों के लिए कैसा रहेगा, हम आपको यहां बताने जा रहे हैं. देखें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा द्वारा दैनिक राशिफल

मेष-रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार,भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान,व्यापार वृद्धि.चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी,नये वाहन खरीदने का योग है.

वृष-कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी,उद्योग-धंधे में सफलता.अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.

मिथुन-परिश्रम-प्रयत्न से रूके हुए काम पूरे होंगे,आर्थिक स्थिति सुदृढ़,निर्माण कार्य में प्रगति.धनलाभ के अवसर बनेंगे,नये व्यवसाय का आरंभ हो सकता है.नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी.राज्यपक्ष से समर्थन मिलेगा.

कर्क-अनायास काम बनेंगे.आर्थिक स्थिति सुधरेगी,मान-सम्मान मिलेगा. नये लोगों से सम्पर्क,महिला मित्र के माध्यम से लाभ,शुभ समाचार मिलेगा.गृह-भूमि-वाहन का सुख,सम्मान-स्वाभिमान की रक्षा होगी.पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा.

सिंह-आज का दिन काफी अच्छा तथा प्रगतिवर्धक रहेगा.विपरीत स्थितियों में सुधार,सामयिक-सामाजिक विकास,शत्रुओं पर विजय मिलेगा.मानसिक शक्तियों में वृद्धि,मित्रों का सहयोग मिलेगा.घरेलू समस्याओं का निवारण होगा.

कन्या-व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी.कामकाज अच्छा चलेगा. धनागम के अवसर बढ़ेंगे,अवसरों का फायदा उठावें,परिवार में मांगलिक कार्य होगा.सगे-सम्बन्धियों का आवागमन बना रहेगा.मन प्रसन्न रहेगा.

तुला-अपने सोचे अनुसार काम कम होंगे.नौकरी में स्थानातंरण अथवा अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना. कर्मक्षेत्र में परिश्रम-संघर्ष अधिक करना पड़ेगा,आर्थिक परेशानी दूर होगी,सेहत में सुधार होगा.

वृश्चिक-संतान,परिवार तथा स्वजन मित्रों से सम्पर्क ठीक रहेगा,रोजगार-व्यापार के क्षेत्र में सफलता,नवीन व्यापारिक योजना सफल,आर्थिक लाभ होगा.नौकरी में पदोन्नति होने का संभावना बन रहा है,धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी.

धनु-आज का दिन आपके लिए प्रगतिकारक रहेगा.निराशा दूर होगी,विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास,बिगड़े कार्य बनेंगे.प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन होगा जो बाद में लाभकारी सिद्ध होगा.परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा.

मकर-थोड़े परिश्रम से ही अभीष्ट कार्य सिद्ध होंगे,वाहन सुख,यात्रा सुखद.धन लाभ के अवसर बनेंगे,संतान की उन्नति से उत्साह में वृद्धि होगी.आपका सेहत अच्छा रहेगा,आपकी बहुत पुरानी अभिलाषा की पूर्ति होने का योग है.

कुंभ-अव्यवस्थित दिनचर्या,शारीरिक कष्ट,वाहन दुर्घटना भय,खर्च अधिक होगा.किसी प्रकार की कोई नवीन समस्या आ सकता है परन्तु आप अपनी सूझ-बूझ से सुलझा लेंगे.संतान संबंधी समस्या हल होगी,बकाये रकम की प्राप्ति होगी.

मीन-घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक व्यय करना पड़ेगा,मानसिक चिंता बढ़ेगी.दुष्ट लोगों की संगति कलहकारी सिद्ध होगी,दिमागी तनाव रहेगा.व्यापार-व्यवसाय में कुछ समस्याएँ हो सकता है,जबावदारीपूर्ण कामों में सावधानी रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >