Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: सिंह राशि के जातकों को दांपत्य जीवन में तनाव उत्पन्न हो सकती है, जानें आज 21 अक्टूबर 2024 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024: आज सोमवार 21 अक्टूबर 2024 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा जानें ज्योतिष डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 October 2024:  आज 21  अक्टूबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिष डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष
इस समय धैर्य से कार्य करना आवश्यक है और बच्चों को थोड़ी स्वतंत्रता प्रदान करनी चाहिए. प्रेम के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए आनंद से भरा रहेगा.

वृष
आपकी मेहनत के परिणामस्वरूप आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकेंगे. संतान का सुख भी आपके लिए उपलब्ध होगा. धैर्यपूर्वक किए गए विचारों का फल सकारात्मक रहेगा.

मिथुन
विवाहित लोगों का जीवन सुखद रहेगा. बाहरी कार्यों में आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ लाभ की संभावना बनी रहेगी. इस राशि के छात्रों का आज अध्ययन के प्रति रुचि बनी रहेगी.

कर्क
आपके पहनावे या रूप में किए गए परिवर्तनों से परिवार के सदस्य असंतुष्ट हो सकते हैं. किसी के साथ जल्दी दोस्ती करने से बचना चाहिए.

सिंह
पैसों से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लेने चाहिए. दांपत्य जीवन में थोड़ी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. कुछ कठिनाइयां भी सामने आ सकती हैं.

कन्या
सरकार या उच्च अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग की उम्मीद न करें. परिवार में शांति अचानक उत्पन्न समस्याओं के कारण प्रभावित हो सकती है.

तुला
आज आपका प्रिय आपके साथ समय बिताने और उपहार की अपेक्षा कर सकता है. आप किसी महत्वपूर्ण योजना या घटना में शामिल होंगे, जिसके लिए आपको प्रशंसा और पुरस्कार प्राप्त होंगे.

वृश्चिक
आपके लिए अधिकांश चीजें सहजता से हल होती जाएंगी. कुछ नए अनुभव भी आपके सामने आ सकते हैं. आप कुछ नए लोगों से भी मिलेंगे.

धनु
आपको अनुशासन बनाए रखना चाहिए. यदि आप विरोधाभासी कार्य करते हैं, तो आप संकट का सामना करने के लिए तैयार रहें.

मकर
अपने व्यक्तिगत भावनाओं और गोपनीय बातों को अपने प्रिय के साथ साझा करने का यह सही समय नहीं है. कार्यालय में बेवजह हस्तक्षेप करने वाले आपको परेशान कर सकते हैं.

कुंभ
आपको किसी नए प्रस्ताव के लिए तत्पर रहना चाहिए, यह अचानक आ सकता है. सामाजिक कार्यों में आप सफल रहेंगे.

मीन
परिवार की आवश्यकताओं पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बहुत आवश्यक है. आपकी कार्यशैली से अधिकारी प्रभावित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >