Aaj Ka Rashifal 20 september 2024: मीन राशि वालों की आर्थिक समस्या बनी रहेगी, जानें आज का दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 20 september 2024: मेष से मीन राशि वाले जातकों के लिए आज 20 सितंबर के दिन क्या कुछ नया होगा. जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से

Aaj Ka Rashifal 20 september 2024: आज 20 सितंबर 2024 को मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए दिन औसत रहने वाला है. यहां से जानें ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष राशि वालों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी

मेष- मेष राशि के जातकों को 20 सितंबर 2024 को सुख-दुःख दोनों की अनुभूति होगी. आजबनते कार्यों में अड़चन आ सकती है. मन असंतुष्ट रहेगा. आपके परिश्रम-प्रयत्न से परिस्थिति में सुधार होता नजर आएगा. नौकरी में परिवर्तन होने की संभावना है.व्यवसाय में सफलता मलेगी.

वृष राशि वाले जातकों को सफलता से लाभ अवश्य मिलेगा

वृष- वृषभ राशि के जातकों को 20 सितंबर 2024 को कुछ ऐसी समस्याओं के समाधान का मार्ग प्रशस्त होगा जो काफी दिनों से लम्बित रहे. आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. आज आप बुद्धि-विवेक का भरपूर सदुपयोग करें,सफलता से लाभ अवश्य मिलेगा.

मिथुन राशि वालों के महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे

मिथुन-मिथुन राशि वाले जातक को 20 सितंबर 2024आजीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कर्मक्षेत्र में यशस्वी कार्य करने का अवसर मिलेगा. आज आपको राजनीतिक लाभ मिलेगा.कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.धन लाभ होगा.समय पर सभी महत्वपूर्ण कार्य बनते नजर आयेंगे.

कर्क राशि वालों की धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी

कर्क-कर्क राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर 2024 को सुख-सौहार्द्र की वृद्धि होगी. परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. आपकी धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी. आज घर-गृहस्थी में सुख-शांति का वातावरण देखने को मिलेगा. आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. आपको धन-द्रव्य का लाभ होगा. शुभ समाचार की प्राप्ति होगी.

सिंह राशि वालों का सभी काम देर सवेर पूरा होगा

सिंह-सिंह राशि के जातक के लिए 20 सितंबर 2024 को नए उद्योग या व्यापार कि सफलता में देर हो सकती है. वाहन-मकान या भूमि के सौदे अभी स्थगित कर सकते हैं. अपनी सक्रियता बनाये रखें,सभी काम देर सवेर पूरा होगा.

कन्या राशि वालों को विरोधियों से परेशानी हो सकता है

कन्या-कन्या राशि के जातकों के लिए 20 सितंबर 2024 को प्रेमप्रसंगों में उलझन होगा. नौकरी में उच्चाधिकारियों से वाद-विवाद हो सकता है. इसके अलावा विरोधियों से परेशानी हो सकता है. आप पारिवारिक दायित्व पूरे करने में आप समर्थ होंगे.पत्नी का परामर्श लाभप्रद सिद्ध होगा.

तुला राशि वाले छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहे

तुला-तुला राशि के जातकों को 20 सितंबर 2024 को जमीन-मकान संबंधी महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे. नौकरी-पेशावाले जातकों की सेवा शर्तों में सुधार देखने को मिल सकता है. छात्रों के लिए समय उत्साहवर्धक रहेगा.काम-काज की स्थिति में सुधार होगा.

वृश्चिक राशि वालों को बकाये रकम की प्राप्ति हो सकती है

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के जातकों को कल 20 सितंबर को राजनीतिक व्यक्तियों को प्रभावशाली पद प्राप्त होगा इसके अलावा लाभदायक प्रेरक प्रसंगों की अभिवृद्धि होगी. आज संकल्पित कार्य पूरे होंगे. बकाये रकम की प्राप्ति हो सकती है. आपको स्वजन-मित्रों का सहयोग मिलेगा.

धनु राशि वालों के जमीन-जायदाद के कामों में रूकावट दूर होगी

धनु-धनु राशि के जातक उत्साहित रहेंगे. आज आप अपने श्रेष्ठता बोध कराने में सफल होंगे. आपकी विद्या-बुद्धि-प्रतिभा का विकास होगा.परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी,जमीन-जायदाद के कामों में रूकावट दूर होगी.

मकर राशि वालों को घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है

मकर- आज 20 सितंबर 2024 को मकर राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा.एकाधिक स्रोतों से आमदनी होगी. घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है.

कुंभ राशि वालों को मित्रों को संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाला है

कुंभ-कुंभ राशि के जातकों का 20 सितंबर को अनचाहे मेहमानों से शाम को आपका घर भरा रह सकता है. संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाला है.

मीन राशि वालों का पारिवारिक जीवन अशांत रहेगा

मीन-मीन राशि के जातकों को विरोधियों से परेशानी होगी,पारिवारिक जीवन अशांत रहेगा. आपका प्रेमी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >