Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: मेष-वृष और मिथुन राशि वाले इन मामलों में रहे सकर्त, धन हानि का योग

Aaj Ka Rashifal 2 दिसंबर 2023: मेष-वृष और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें. जानें 2 दिसंबर 2023 दिन शनिवार आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

घर में पैसे रखे है तो उस पर ध्यान रखे क्योंकि उसमे गड़बड़ी होने के संकेत है. घर का मुख्य दरवाजा भी बंद करके रखे. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. कर्ज समय पर चुका पाएंगे. आय में मनोनुकूल वृद्धि होगी. पारिवारिक मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा. छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा.

लकी नंबर -1

लकी कलर -भूरा

वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

व्यापार में नए ग्राहक बनेंगे जिनसे आगे चलकर बहुत लाभ मिलेगा. बाज़ार में आपको नए मित्र भी मिल सकते है. छात्रों को आज किसी कारण से अपने माता-पिता से डांट पड़ेगी. योजना फलीभूत होगी. कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है. आय में वृद्धि होगी. कार्यकुशलता का विकास होगा. घर-बाहर प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए कार्य प्रारंभ करने की रूपरेखा बनेगी.

लकी नंबर-8

लकी कलर -ग्रे

Also Read: Aaj ka Panchang 02 दिसंबर 2023: आज है मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें शुभ-अशुभ समय
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन फिजूलखर्ची बढ़ जाएगी. ऐसे में आपको ध्यान से खर्च करने की आवश्यकता है. घर के बाहर जाने से बचे क्योंकि दुर्घटना होने की भी संभावना है.तीर्थाटन की योजना बनेगी. सत्संग का लाभ मिलेगा. वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा. समय पर काम पूरे होंगे. मनोरंजक यात्रा हो सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. व्यय में वृद्धि हो सकती है.

लकी नंबर -6

लकी कलर -महरून

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >