Aaj Ka Rashifal 17 दिसंबर 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 December 2023: तुला, वृश्चिक और धनु राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

तुला राशि: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें. फालतू खर्च होगा. कर्ज लेना पड़ सकता है. आय में कमी होगी. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें. आज का राशिफल

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक राशि: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा. प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

धनु राशि: आत्मसम्मान बना रहेगा. उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी. कारोबार में अनुकूलता रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा. प्रसन्नता बनी रहेगी. प्रमाद न करें.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

Also Read: Weekly Horoscope: मेष-मिथुन, कन्या-मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह रहेगा शुभ, पढ़ें वीकली राशिफल
ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >