Aaj Ka Rashifal 16 March 2026: आज ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खुशियों के द्वार खोलेगी, तो कुछ के लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है. ‘कुम्भ’ राशि में बना मंगल, बुध और राहु का संयोग बड़े खतरे की घंटी बजा रहें है. मीन राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति भी आज कई बड़े उलटफेर करने वाली है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से मेष से लेकर मीन तक के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. यहां पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा पुराने अटके हुए कामों को गति देंगे. करियर की बात करें तो आज अचानक धन लाभ हो सकता हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज आपके पार्टनर के साथ थोड़ा तालमेल हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो रक्त संबंधी विकारों के प्रति सावधान रहें, चोट लगने की आशंका है.
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: लाल
वृषभ राशि: आज का दिन आपके लिए भारी नुकसान का संकेत दे रहा है, आपको आज सावधान रहना होगा, क्योंकि आपकी राशि के एकादश भाव में सूर्य, शनि और शुक्र की युति आपके बने-बनाए काम बिगाड़ सकती है. करियर की बात करें तो आज कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता हैं. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में कोई तीसरा व्यक्ति परेशानी में दाल सकता है. हेल्थ की बात करें तो नसों में खिंचाव या पैरों में दर्द की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: हरा
मिथुन राशि: आज किस्मत का सितारा चमकने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा शाम को जैसे ही कुम्भ में प्रवेश करेंगे, जिसके कारण आपका भाग्य चमकेगा. करियर की बात करें तो आज आपका व्यापार नई ऊंचाइयों जाएगा. लव लाइफ की बात करें तो आज जीवनसाथी के साथ संबंधों में मिठास आएगी. हेल्थ की बात करें तो दिन ऊर्जावान रहेगा, लेकिन ठंडी चीजों से दूर रहें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: पीला
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खतरे का बड़ा संकेत दे रहा है, क्योंकि शाम के समय चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर करेंगे, जो मानसिक कष्ट दे सकता है. करियर की बात करें तो आज आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी साजिश का शिकार हो सकते हैं, निवेश बिल्कुल न करें. लव लाइफ की बात करें तो आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें, वरना रिश्ता टूट सकता है. हेल्थ की बात करें तो वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की ज`सम्भवना है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि: आज आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि का शानदार योग बन रहा है क्योंकि आपकी राशि में स्थित केतु और सप्तम भाव के ग्रहों का प्रभाव आपको सामाजिक पहचान दिलाएगा. करियर की बात करें तो पार्टनरशिप के काम में बड़ा मुनाफा हो सकता है. लव लाइफ की बात करें तो अगर आप सिंगल हैं, तो आज किसी खास से मुलाकात हो सकती है. हेल्थ की बात करें तो आँखों में जलन या पेट में गर्मी की शिकायत रह सकती है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि: आज का दिन चुनौतियों से भरा और तनावपूर्ण रह सकता है क्योंकि छठे भाव में मंगल और राहु की उपस्थिति गुप्त शत्रुओं को सक्रिय करेगी. करियर की बात करें तो नौकरी वाले जातकों पर काम का बोझ बढ़ेगा और बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं. लव लाइफ की बात करें तो आज जीवनसाथी या पार्टनर की किसी बात से मन दुखी हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो इंफेक्शन या मौसमी बीमारियों से अपना बचाव करें.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: हरा
तुला राशि: आज आपको अचानक कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि पंचम भाव में चंद्रमा का गोचर आपके बौद्धिक कौशल को बढ़ाएगा. करियर की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए आज का दिन वरदान समान रहेगा. लव लाइफ की बात करें तो आज रिश्तों में रोमांस की वापसी होगी. हेल्थ की बात करें तो आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, बस खान-पान पर ध्यान दे.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने और सतर्क रहने का है, क्योंकि चतुर्थ भाव में मंगल-राहु की युति घरेलू क्लेश और मानसिक अशांति पैदा कर सकती है. करियर की बात करें तो आज आपको सावधान रहना होगा. क्योकि जमीन-जायदाद के मामलों में पैसा फंस सकता है. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के साथ पुरानी बातें उखड़ने से विवाद बढ़ सकता है. हेल्थ की बात करें तो सीने में जकड़न या फेफड़ों से संबंधित परेशानी हो सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
धनु राशि: आज का दिन आपके पराक्रम और साहस में वृद्धि करने वाला रहेगा क्योंकि तृतीय भाव में गोचर कर रहे बुध और मंगल आपको साहसी निर्णय लेने में मदद करेंग. करियर की बात करें तो आज छोटे यात्राओं से व्यापार में लाभ होगा. लव लाइफ की बात करें तो भाइयों के सहयोग से प्रेम संबंधों को परिवार की मंजूरी मिल सकती है. हेल्थ की बात करें तो बस गर्दन या कंधों के दर्द का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: पीला
मकर राशि: आज आर्थिक हानि का बड़ा खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि चंद्रमा आपकी राशि से निकलकर द्वितीय भाव में राहु के साथ युति बनाएंगे. करियर की बात करें तो आज आप धन के लेन-देन में किसी पर भी भरोसा न करें. व्यापार में घाटा की संभवना है. लव लाइफ की बात करें तो कड़वे शब्दों के प्रयोग से दांपत्य जीवन में दरार आ सकती है. हेल्थ की बात करें तो दांतों में दर्द या मुख के छालों से आप परेशान हो सकते हैं.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला है, क्योंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में प्रवेश कर राहु-मंगल से मिलेंगे. करियर की बात करें तो आज आपकी योजनाएं सफल तो होंगी लेकिन भ्रम की स्थिति बनी रहेगी. लव लाइफ की बात करें तो आज पार्टनर के प्रति आपका व्यवहार कुछ ज्यादा ही अधिकार जमाने वाला हो सकता है. हेल्थ की बात करें तो मानसिक भ्रम और अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि: आज का दिन बेहद डरावना साबित हो सकता है क्योंकि आपकी राशि में सूर्य, शनि और शुक्र की युति आपके आत्मविश्वास को डगमगा सकती है. करियर की बात करें तो आज शाम के बाद फिजूलखर्ची होंगे और व्यापार में मंदी ला सकता है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर से कोई बड़ी बात छुपानी भारी पड़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
Also Read: लव राशिफल 16 मार्च 2026: आज इन राशि वालों की लव लाइफ होगी शानदार, इनके रिश्तों में आएगी खटास
