Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: मेष-वृषभ और मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मेष राशि- आपकी यात्रा मनोरंजक रहेगी. कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी. कारोबार में वृद्धि होगी. विरोधी सक्रिय रहेंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. समय अनुकूल है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. जल्दबाजी न करें.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: पीला

वृषभ राशि- भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी. किसी बड़े काम को करने की योजना बनेगी. आत्मसम्मान बना रहेगा. व्यापार लाभदायक रहेगा. घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. मित्रों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: नीला

मिथुन राशि- मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा. मेहनत का फल मिलेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. अपरिचितों पर अंधविश्वास न करें. कारोबार ठीक चलेगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य अनुकूल है. समय का लाभ लें.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: हरा

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >