Aaj Ka Rashifal 16 दिसंबर 2023: मकर-कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, धन लाभ का योग

Aaj Ka Rashifal 16 December 2023: मकर-कुंभ और मीन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए.

मकर राशि- आज कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. जल्दबाजी से बचें. मकर राशि के जातक घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: काला

कुंभ राशि- आज डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है. यात्रा मनोरंजक रहेगी. नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा. शेयर मार्केट में जल्दबाजी न करें. व्यापार लाभदायक रहेगा. पारिवारिक सहयोग मिलेगा. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. लेन-देन में सावधानी रखें. चोट व रोग से कष्ट संभव है. प्रमाद न करें.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: ब्लू

मीन राशि- आज स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. फालतू खर्च होगा. किसी के व्यवहार से क्लेश होगा. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा. आय में निश्चितता रहेगी. नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा. सहकर्मी साथ नहीं देंगे. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: ब्लू

ज्योतिष संबंधित चुनिंदा सवालों के जवाब प्रकाशित किए जाएंगे

यदि आपकी कोई ज्योतिषीय, आध्यात्मिक या गूढ़ जिज्ञासा हो, तो अपनी जन्म तिथि, जन्म समय व जन्म स्थान के साथ कम शब्दों में अपना प्रश्न radheshyam.kushwaha@prabhatkhabar.in या WhatsApp No- 8109683217 पर भेजें. सब्जेक्ट लाइन में ‘प्रभात खबर डिजीटल’ जरूर लिखें. चुनिंदा सवालों के जवाब प्रभात खबर डिजीटल के धर्म सेक्शन में प्रकाशित किये जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >