मकर राशि के जातकों के लिए 15 मार्च 2025 का दिन खास, शत्रुओं पर जीत संभव

Aaj Ka Rashifal 15 March 2025: आज तारीख है 15 मार्च 2025 दिन शनिवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, ज्योतिष डॉ एन के बेरा बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 15 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष- मान, यश और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी. अधूरे कार्यों का समापन होगा, साथ ही उपहार और पुरस्कार भी मिलेंगे. विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी.

आज 15 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय 

वृष- स्वास्थ्य, शोक और चिंताओं से मुक्ति मिलेगी. भूमि और संपत्ति से संबंधित विवादों का समाधान होगा, जिससे आर्थिक लाभ होगा.

यहां देखें 16 से 22 मार्च 2025 का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन- गुप्त शत्रुओं के षड्यंत्र विफल होंगे और प्रभावशाली व्यक्तियों से आवश्यक सहयोग प्राप्त होगा. मन प्रसन्न रहेगा.

कर्क- रुके हुए कार्य पूरे होंगे, भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी और पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा. आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

सिंह- नई आशाओं का संचार होगा. धैर्य और साहस के साथ सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा.

कन्या- आपके धैर्य, गंभीरता और सहनशीलता के कारण परिवार में महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे. रोजगार में प्रगति होगी.

तुला- आप आर्थिक संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे, लेकिन पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने में अधिक खर्च करना पड़ सकता है.

वृश्चिक- आपके रोज़गार में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे, जिससे आर्थिक लाभ होगा और सम्मान तथा स्वाभिमान की रक्षा होगी. मित्रों और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा.

धनु- किसी बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में आपको कई लोगों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक लाभ होगा और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मकर- साहसिक कार्यों में सफलता मिलेगी, आप अपने विरोधियों पर विजय प्राप्त करेंगे, और सामाजिक-राजनीतिक संपर्कों का लाभ उठाने का अवसर मिलेगा.

कुंभ- परिस्थितियों में सुधार होगा, व्यवसाय में अप्रत्याशित लाभ होगा, और परिवार के साथ यात्रा और मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे.

मीन- आपका स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता बढ़ेगी, नए परिचयों का दायरा विस्तारित होगा, और घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >