Aaj Ka Rashifal,15 मार्च 2023: मेष, सिंह और धनु राशि वाले रहें संभलकर, कन्या, तुला वालों को मिलेगा विशेष लाभ

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है. आइए जानते है आपके लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Rashifal: आज तारीख है 15 मार्च 2023 दिन बुधवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी.मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. स्त्री कष्ट संभव. कलह से बचें.आज के दिन आपको अपने पार्टनर पर अटूट विश्वास दिखाना होगा. कुछ बातें होंगी जो मन को खट्टा करेंगी.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- गुलाबी

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी. नेत्र पीड़ा की संभावना. धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा.किसी अपने के साथ कुछ गलतफहमियां पनपेगी जो कि गंभीर रूप ले सकती हैं.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- भूरा

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी. आज के दिन बहुत सोच-समझ कर चलना होगा. कई ऐसी स्थितियां आएँगी जब आपके निर्णय निर्णायक होंगे.

शुभ नंबर- 2

शुभ कलर- ग्रे

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना. दोस्तों में से किसी एक का स्वास्थ्य बिगड़ सकता हैं तथा आपको उसकी सहायता करनी होगी. परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- महरून

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना.नौकरी में बदलाव का सोच रहे हैं तो आज का दिन उसके लिए शुभ होगा. इसलिए आज कुछ अच्छी कंपनी में आवेदन करना बेहतर रहेगा.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- आसमानी

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ होगा. अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी.किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता हैं. पुरानी यादें ताजा होंगी और आप उसको लेकर भावुक रवैया भी अपना सकते हैं. दोस्त का पुरा सहयोग मिलेगा.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

यात्रा सफल रहेगी.विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे. राज्य से लाभ होने की संभावना. मातृपक्ष की चिंता. आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि देखने को मिलेगी तथा चारों ओर सकारात्मक माहौल बना रहेगा. किसी बात की आशंका मन में तो रहेगी.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- हरा

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है. व्यर्थ भागदौड़ होगी. भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना. लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा. जिन्हें नौकरी की तलाश हैं वे अपनी नौकरी के लिए चिंता में रह सकते हैं.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आकस्मिक व्यय से तनाव रहेगा. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा. विवेक से कार्य करें. स्थानीय धर्मस्थल की परिवार के साथ यात्रा होगी. दिन में ही किसी अपने के द्वारा कोई ऐसा समाचार मिलेगा जो मन को आनंदित कर देगा. ऐसे में उत्तेजित होने से बचें क्योंकि आवेश में आकर कुछ ऐसा कह सकते हैं.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- स्लेटी

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी.भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनागम सुस्त रहेगा. कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा. रिलेशन में रह रहे लोगों के जीवन में कोई समस्या आ सकती हैं. दोनों के बीच गलतफहमी बढ़ सकती हैं जो आगे के लिए सही नही रहेंगी.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे.पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना. ऑफिस का कोई काम अटक सकता हैं तथा इसको लेकर आपको अपने बॉस से भी डांट पड़ सकती हैं।

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा के योग बनेंगे. कुछ कष्ट होने की संभावना. रिश्तेदारों का घर में आना हो सकता हैं तथा ज्यादातर समय उनकी आवभगत में ही गुजरेगा. निवेश किये हुए पैसों से लाभ मिलेगा तथा तरक्की देखने को मिलेगी.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- पीला

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >