आज 14 मार्च का 2026 का राशिफल: शनिदेव की कृपा से किस राशि की चमकेगी किस्मत, किन्हें हो सकता है नुकसान?

Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार के दिन ग्रहों की चाल और स्थिति का अलग-अलग राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ेगा. किन राशियों को ग्रहों की बदलती चाल से लाभ होगा और किन्हें नुकसान होने की संभावना है? जानने के लिए पढ़ें यह पूरा आर्टिकल.

Aaj Ka Rashifal: आज 14 मार्च 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 15 मार्च सुबह 06 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल, बुध और राहु कुंभ राशि में स्थित हैं. चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में हैं, जबकि शनि और शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं. केतु सिंह राशि में स्थित हैं. ऐसे में आज का दिन आपकी राशि के लिए कैसा रहने वाला है? करियर, स्वास्थ्य, प्रेम और आर्थिक मामलों में क्या होगा असर? अगर आपके मन में भी ये सारे सवाल उठ रहे है तो चिंता की कोई बात नहीं है. आइए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से सभी 12 राशियों का आज का राशिफल जानते है. 

मेष राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के दशम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा रोमांचक रह सकता है. सुबह के समय किसी पुराने दोस्त की याद आ सकती है और उनसे बात करने का मन हो सकता है. कामकाज में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य और समझदारी से आप स्थिति को संभाल लेंगे. अगर आज कोई निवेश या आर्थिक फैसला लेना है तो जल्दबाजी न करें. परिवार के बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है. शाम के समय छोटी यात्रा का योग बन सकता है. स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान महसूस हो सकती है, इसलिए आराम जरूर करें.

  • लकी नंबर – 7
  • लकी कलर – संतरी

वृषभ राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के नवम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन आर्थिक मामलों में हल्का लाभ दे सकता है. लंबे समय से रुका हुआ कोई काम या पैसा आगे बढ़ सकता है. ऑफिस या घर में कोई अचानक काम आ सकता है, जिससे आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे. पुराने दोस्तों या सहकर्मियों से बातचीत से नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है, लेकिन इसे ज्यादा महत्व न दें. स्वास्थ्य के मामले में पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें.

लकी नंबर – 4
लकी कलर – हरा

मिथुन राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन थोड़ा व्यस्त लेकिन सकारात्मक रहेगा. बातचीत और विचारों के कारण लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं. किसी मीटिंग या चर्चा में आप अपने विचार अच्छे तरीके से रख पाएंगे. काम में थोड़ी हलचल रहेगी, लेकिन आप इसे अपने पक्ष में कर सकते हैं. परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या हल्का शरीर दर्द हो सकता है, इसलिए आराम करें.

  • लकी नंबर – 9
  • लकी कलर – स्काई ब्लू

कर्क राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के सातवें भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन रिश्तों के लिए खास रह सकता है. किसी पुराने रिश्ते में फिर से मधुरता आ सकती है. काम में थोड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप धैर्य से सब संभाल लेंगे. परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा.स्वास्थ्य के मामले में हल्की सर्दी या थकान हो सकती है. शाम के समय दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है.

  • लकी नंबर – 2
  • लकी कलर – गुलाबी

सिंह राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के छठे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन कामकाज के लिए अच्छा रह सकता है. आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभाएंगे. प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं. परिवार में किसी खुशी के कारण अच्छा माहौल रहेगा. स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान हो सकती है, लेकिन जल्दी ही ऊर्जा वापस आ जाएगी. शाम को मनोरंजन या घूमने का मौका मिल सकता है.

  • लकी नंबर – 5
  • लकी कलर – पीला

कन्या राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन आपके लिए व्यवस्थित और लाभदायक रह सकता है. पढ़ाई या काम पर ध्यान देने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. घर के छोटे-छोटे कामों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन इससे संतोष भी मिलेगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रह सकती है. स्वास्थ्य के मामले में पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें.

  • लकी नंबर – 8
  • लकी कलर – बैंगनी

तुला राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के चौथे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन शांत और संतुलित रह सकता है. काम में कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में मांसपेशियों में दर्द या थकान हो सकती है. शाम को रचनात्मक काम करने से मन प्रसन्न रहेगा.

  • लकी नंबर – 3
  • लकी कलर – संतरी

वृश्चिक राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के तीसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी. काम में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. किसी पुरानी समस्या का समाधान मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य के मामले में हल्की ठंड या सिरदर्द हो सकता है. शाम के समय छोटी यात्रा या नई गतिविधि का आनंद ले सकते हैं.

  • लकी नंबर – 6
  • लकी कलर – लाल

धनु राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन उत्साह से भरा रह सकता है. नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है.परिवार और दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. किसी पुराने निवेश से हल्का लाभ मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में पीठ दर्द या थकान हो सकती है, इसलिए आराम करें.

  • लकी नंबर – 1
  • लकी कलर – नीला

मकर राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन मेहनत और धैर्य का रहेगा. काम में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है. परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा. आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें. स्वास्थ्य के मामले में थकान या पाचन से जुड़ी परेशानी हो सकती है. शाम के समय आराम करना फायदेमंद रहेगा.

  • लकी नंबर – 9
  • लकी कलर – भूरा

कुंभ राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन आत्ममंथन और सोच-विचार का हो सकता है. काम में नई योजनाओं पर ध्यान देना जरूरी होगा. किसी पुराने विवाद को सुलझाने का अवसर मिल सकता है. स्वास्थ्य के मामले में नींद की कमी या थकान महसूस हो सकती है.

  • लकी नंबर – 2
  • लकी कलर – सफेद

मीन राशिफल

आज चंद्रमा आपकी राशि के एकादश भाव में गोचर कर रहे हैं. आज का दिन रिश्तों में मधुरता ला सकता है.काम में थोड़ी व्यस्तता रहेगी, लेकिन आप सब संभाल लेंगे. आर्थिक मामलों में छोटी बचत या निवेश लाभदायक हो सकता है. स्वास्थ्य के मामले में सिरदर्द या थकान हो सकती है. शाम के समय रचनात्मक काम करने से मन प्रसन्न रहेगा.

  • लकी नंबर – 5
  • लकी कलर – केशरी

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594 / 9545290847

यहां पढ़ें राशिफल से जुड़ी बड़ी खबरें: Aaj Ka Rashifal, आज का राशिफल, Saptahik Rashifal, Daily Horoscope at Prabhat Khabar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

प्रभात खबर डिजिटल के जरिए मैंने पत्रकारिता की दुनिया में अपना पहला कदम रखा है. यहां मैं धर्म और राशिफल बीट पर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हूं. इसके अलावा मुझे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर लिखने में रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >