वृश्चिक राशि वाले स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, जानें आज 13 मार्च 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: आज तारीख है 13 मार्च 2025 दिन गुरुवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, दैवज्ञ ज्योतिष डॉ श्रीपति त्रिपाठी बताने वाले हैं कि आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा.

Aaj Ka Rashifal 13 March 2025: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

मेष

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा. वित्तीय स्थिति संतुलित रहेगी.
शुभ अंक: 9 शुभ रंग: लाल

आज 13 मार्च 2025 का ये है पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

वृषभ

आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अनुकूल रहेगा. व्यापार में लाभ के संकेत हैं. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. स्वास्थ्य पर ध्यान दें, योग और ध्यान लाभदायक होगा.
शुभ अंक: 6,शुभ रंग: हरा

मिथुन

आज सामाजिक और व्यावसायिक जीवन में उन्नति के संकेत हैं. मित्रों और सहयोगियों का समर्थन मिलेगा. यात्रा के योग बन रहे हैं. सेहत सामान्य रहेगी, ताजगी के लिए नियमित व्यायाम करें.
शुभ अंक: 5,शुभ रंग: पीला

कर्क

आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य से काम लें. परिवार में मेल-मिलाप रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, पर खर्चों पर नियंत्रण रखें.
शुभ अंक: 2,शुभ रंग: सफेद

सिंह

आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा. नई परियोजनाओं में सफलता मिलेगी. किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है. अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें, स्वास्थ्य में गिरावट संभव है.
शुभ अंक: 1 शुभ रंग: नारंगी

कन्या

आज का दिन शिक्षा और करियर में आगे बढ़ने का है. नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. परिवार के सदस्यों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे. मानसिक शांति बनाए रखने के लिए ध्यान करें.
शुभ अंक: 7 शुभ रंग: नीला

तुला

आज धन लाभ के संकेत हैं. प्रेम संबंधों में सुधार होगा और दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर सिरदर्द और आंखों की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 4,शुभ रंग: गुलाबी

वृश्चिक

आज कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आप किसी विशेष कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे. यात्रा से लाभ होगा. स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें, पेट संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
शुभ अंक: 8,शुभ रंग: जामुनी

धनु

आज का दिन आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी. नई योजनाओं में निवेश का समय अच्छा है. परिवार के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें. स्वास्थ्य के लिए नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार अपनाएं.
शुभ अंक: 3, शुभ रंग: सुनहरा

मकर

आज नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के संकेत हैं. व्यापार में भी उन्नति होगी. परिवार के साथ समय बिताएं. पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं फिर से उभर सकती हैं, समय पर उपचार लें.
शुभ अंक: 10, शुभ रंग: भूरा

कुंभ

आज का दिन धन के नए स्रोत खुल सकते हैं. व्यापार में तेजी आएगी. घर-परिवार में वातावरण सौहार्दपूर्ण रहेगा. तनाव को दूर रखने के लिए ध्यान और योग का सहारा लें.
शुभ अंक: 11, शुभ रंग: बैंगनी

मीन

आज धैर्य और समझदारी से काम लें. कार्यक्षेत्र में दबाव महसूस हो सकता है. घरेलू मामलों में धैर्य रखें. स्वास्थ्य का ध्यान दें, खासकर हृदय और रक्तचाप से जुड़ी समस्याओं से सावधान रहें.
शुभ अंक: 7, शुभ रंग: हल्का हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >