Aaj Ka Rashifal, 12 सितंबर 2022: मेष, कन्या और मीन समेत इन राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़े आज का राशिफल

आज का राशिफल, 12 सितंबर 2022: मेष से मीन तक के राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

आज तारीख है 12 सितंबर 2022 दिन सोमवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका आज का दिन कैसा बीतेगा,क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.नए काम करने का मन बनेगा. फिजूलखर्ची ज्यादा होगी. शत्रु भय रहेगा. शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी.यदि आपके बच्चे कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो उनको लेकर तनाव हो सकता हैं. घर के सभी सदस्यों के साथ इसको लेकर चर्चा होगी. आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना हैं.

लकी नंबर 2

लकी कलर ग्रे

Also Read: आज का मेष राशिफल 12 सितंबर, आर्थिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा, अपने मन को शांत रखें
वृष(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

यात्रा मनोरंजक रहेगी. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.आज के दिन सावधानी के साथ धन का इस्तेमाल करने की आवश्यकता हैं अन्यथा बड़ा नुकसान होने की प्रबल संभावना हैं. यदि पैसो को कही निवेश किया हुआ हैं तो वहां से नुकसान झेलना पड़ेगा.

लकी नंबर 5

लकी कलर मैरून

Also Read: आज का वृषभ राशिफल 12 सितंबर, मानसिक तनाव से बचने की आवश्यकता है, व्यर्थ की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें
मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा. लाभ देगा.कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा.प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. प्रयास सफल रहेंगे.सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.आज के दिन दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद हैं. पूरा दिन जोश से भरा हुआ होगा तथा जो काम कुछ दिनों से करने का सोच रहे थे वह आज कर देंगे.

लकी नंबर 3

लकी कलर आसमानी

Also Read: आज का मिथुन राशिफल 12 सितंबर, किसी सच्चे मित्र से सहयोग मिलेगा, ईश्वर पर भरोसा रखें सभी कार्य सफल होंगे
कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं.उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. स्वास्थ्‍य संबंधी चिंता बनी रहेगी. आशंका व कुशंका रहेगी. कार्य में बाधा संभव है.बाजार में किसी के साथ लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना हैं तथा बात मारपीट तक भी पहुँच सकती हैं. ऐसे में पहले से ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचे.

लकी नंबर 9

लकी कलर संतरी

Also Read: आज का कर्क राशिफल 12 सितंबर, गर्दन के दर्द से छुटकारा मिलेगी, बेवजह किसी कानूनी प्रक्रिया में न पड़े
सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

नौकरी में कार्यभार रहेगा. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.आय में निश्चितता रहेगी.जोखिम न लें. एकाएक स्वास्थ्‍य खराब हो सकता है, लापरवाही न करें. कुछ बातें अपने दोस्तों के साथ साँझा करना चाहेंगे.इसके लिए व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता हैं अन्यथा बातों को सही तरीके से समझा नहीं पाएंगे.

लकी नंबर 7

लकी कलर हरा

Also Read: आज का सिंह राशिफल 10 सितंबर, आपसी रंजिसों से बचें, बेवजह किसी दूसरे के झगड़ों से बचें
कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे. कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा.भाग्य का साथ मिलेगा. आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला हैं तथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं. ऐसे में पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी. घर में सबकुछ सुख-शांति से रहेगा.

लकी नंबर 8

लकी कलर श्वेत

Also Read: आज का कन्या राशिफल 12 सितंबर, वाद- विवाद से बचने की कोशिश करें, शब्दों के उच्चारण पर ध्यान दें
तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

सुख के साधन जुटेंगे.लाभ के अवसर हाथ आएंगे.नई योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यवसाय लाभदायक रहेगा. निवेश शुभ रहेगा.व्यवहार में चिढ़चिढ़ापन देखने को मिलेगा. किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती हैं.ऐसे में यदि आपने गुस्से को नियंत्रण में नही रखा तो बात बढ़ भी सकती है.

लकी नंबर 1

लकी कलर स्लेटी

Also Read: आज का तुला राशिफल 12 सितंबर, आप अपनें काम के प्रति लगाव रखें, मन में सोचा गया सारा कार्य पूर्ण होगा
वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

तंत्र-मंत्र में रुचि जागृत होगी. किसी जानकार व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है.कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे.लाभ के अवसर हाथ आएंगे. आज के दिन आप अपने घर में परिवर्तन संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं या फिर कोई नया घर लेने का विचार भी किया जा सकता हैं इसको लेकर सभी के बीच गहन चर्चा भी संभव हैं.अज्ञात भय सताएगा.चिंता तथा तनाव रहेंगे.

लकी नंबर 6

लकी कलर केसरी

Also Read: आज का वृश्चिक राशिफल 12 सितंबर, नई- नई जगहों पर जानें का अवसर प्राप्त होगा
धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

भागदौड़ होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. आय बनी रहेगी. लाभ के लिए प्रयास करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा. वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें. आज के दिन भाग्य आपके साथ हैं तथा बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे. पैसा कही अटका हुआ पड़ा था तो वह भी मिल जाएगा. कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अति शुभ रहने वाला हैं.

लकी नंबर 4

लकी कलर नीला

Also Read: आज का धनु राशिफल 12 सितंबर, नए सीखने को मिलेगा, कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा, मन शांत रहेगा
मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि अपमान हो. व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा. आपकी राशि के अनुसार मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा हैं.कुछ बातों को लेकर खुशी मिलेगी तो कुछ में असफलता भी हाथ लग सकती हैं. ऐसे में बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा.

लकी नंबर 8

लकी कलर पील

Also Read: आज का मकर राशिफल 12 सितंबर, किसी बात को लेकर परेशान रहेंगे, मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे
कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. निवेश शुभ रहेगा.नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं. कोई बड़ी समस्या का अंत हो सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपको स्वयं को परखने की आवश्यकता पड़ेगी. इससे मन खट्टा तो होगा लेकिन मनोबल में वृद्धि देखने को मिलेगी. घर के लोगों का पूरा साथ मिलेगा.

लकी नंबर 1

लकी कलर गुलाबी

Also Read: आज का कुंभ राशिफल 12 सितंबर, किसी बात को लेकर अपने परिवार के सदस्यों से मतभेद हो सकत हैं
मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

स्वयं के काम पर ध्यान दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. विवाद को बढ़ावा न दें.चिंता तथा तनाव रहेंगे. व्यापार ठीक चलेगा. कार्यकुशलता कम होगी.मानसिक रूप से दबाव का अनुभव करेंगे तथा काम में मन कम लग पाएगा. आपको लेकर घरवाले परेशान रह सकते हैं तथा किसी बात को लेकर ठोस निर्णय लिया जा सकता है.

लकी नंबर 4

लकी कलर भूरा

Also Read: आज का मीन राशिफल 12 सितंबर, सभी योजनाओं पर अच्छे से कार्य कर सकेंगे, मन की सभी अभिलाषा पूरी होगी

आपका दिन मंगलमय हो

संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >