Aaj Ka Rashifal 12 March 2026: आज 12 मार्च 2026, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार चैत्र कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. आज चंद्रमा का संचार धनु राशि में हो रहा है, जबकि कुम्भ राशि में सूर्य, मंगल, बुध और राहु की चतुर्ग्रही युति बनी हुई है. गुरु बृहस्पति मिथुन में और शनि-शुक्र की जोड़ी मीन राशि में विराजमान है. आइए जानते हैं,ज्योतिषाचार्य दीप्ति शर्मा से इन शक्तिशाली ग्रहों का आपकी राशि पर क्या असर होने वाला है…
मेष राशि: आज का दिन बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के नवम भाव में स्थित चंद्रमा और लाभ भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके भाग्य को मजबूती देंगे. करियर की बात करें तो पैतृक व्यापार में लाभ होगा और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के लिए दिन उत्तम है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ किसी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है. हेल्थ की बात करें तो शारीरिक स्फूर्ति बनी रहेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: हरा
वृष राशि: आज के दिन आपके लिए परेशानी भरा दिन हो सकता है, क्योकि आपके राशि के अष्टम भाव में राहु कार्यक्षेत्र में अचानक रुकावटें पैदा कर सकते हैं. करियर की बात करें तो ऑफिस में राजनीति से दूर रहें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें. लव लाइफ की बात करें तो वाणी के कारण पार्टनर से अनबन हो सकती है, इसलिए धैर्य रखें. हेल्थ की बात करें तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और चोट-चपेट से बचें.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
मिथुन राशि: आज का दिन आप के लिए खास होने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के सप्तम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद बृहस्पति आपके व्यक्तित्व और प्रभाव में वृद्धि करेंगे. करियर की बात करें तो साझेदारी के कामों में जबरदस्त मुनाफा होगा और पेशेवर रिश्ते मजबूत होंगे. लव लाइफ की बात करें तो दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी और जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. हेल्थ की बात करें तो मानसिक शांति महसूस होगी, बस खान-पान में संतुलन बनाए रखें.
शुभ अंक:5
शुभ रंग: लाल
कर्क राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है, सचेत रहें क्योंकि आपकी राशि के छठे भाव में स्थित चंद्रमा और अष्टम भाव में मौजूद सूर्य-मंगल अदालती मामलों या कर्ज के कारण तनाव दे सकते हैं. करियर की बात करें तो निवेश करने से बचें और किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें. लव लाइफ की बात करें तो लव पार्टनर के साथ किसी पुराने विवाद को हवा न दें, हेल्थ को लेकर बात करें तो पेट दर्द या पाचन संबंधी समस्या परेशान कर सकती है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के पंचम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद केतु आपकी निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बनेंगे. लव लाइफ की बात करें तो प्रेम संबंधों में नयापन आएगा और पार्टनर के साथ यादगार समय बीतेगा. हेल्थ की बात करें तो बच्चों की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है.
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: सुनहरा
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के चतुर्थ भाव में स्थित चंद्रमा और छठे भाव में मौजूद राहु-बुध घरेलू सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ाएंगे. करियर की बात करें तो कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मेहनत का फल देर से मिलेगा. लव लाइफ की बात करें तो घर के माहौल को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पार्टनर का सहयोग लें. हेल्थ की बात करें तो सीने में भारीपन या सर्दी-जुकाम की शिकायत हो सकती है.
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के तृतीय भाव में स्थित चंद्रमा और पंचम भाव में मौजूद सूर्य-मंगल आपके आत्मविश्वास को चरम पर रखेंगे. करियर की बात करें तो मीडिया, लेखन या मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ छोटी दूरी की यात्रा सुखद रहेगी. हेल्थ की बात करें तो कंधों में हल्का खिंचाव महसूस हो सकता है, नियमित व्यायाम करें.
शुभ अंक: 7
शुभ रंग: गुलाबी
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के द्वितीय भाव में स्थित चंद्रमा और चतुर्थ भाव में मौजूद सूर्य-बुध आपको आर्थिक मजबूती प्रदान करेंगे. करियर की बात करें तो फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है और संपत्ति में निवेश लाभकारी रहेगा. लव लाइफ की बात करें तो परिवार के साथ तालमेल बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ सुखद समय बीतेगा. हेल्थ की बात करें तो गले या दांतों से जुड़ी छोटी समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: लाल
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि में ही चंद्रमा का संचरण हो रहा है और सप्तम भाव में बृहस्पति की दृष्टि आपको हर कार्य में सफलता दिलाएगी. करियर की बात करें तो सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी और आपके काम की तारीफ होगी. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के प्रति आपका आकर्षण बढ़ेगा और रिश्ता मजबूत होगा. हेल्थ की बात करें तो स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे.
शुभ अंक:3
शुभ रंग: पीला
मकर राशि: आज भारी नुकसान हो सकता है. सचेत रहें, क्योंकि आपकी राशि के द्वादश भाव में स्थित चंद्रमा और द्वितीय भाव में मौजूद राहु अनावश्यक खर्चों और धन हानि का योग बना रहे हैं. करियर की बात करें तो विदेश से जुड़े कार्यों में देरी हो सकती है. लेन-देन में सावधानी बरतें. लव लाइफ की बात करें तो किसी गलतफहमी के कारण पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है. हेल्थ की बात करें तो आंखों में जलन या अनिद्रा की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: भूरा
कुम्भ राशि : आज दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के लाभ भाव में स्थित चंद्रमा और आपकी ही राशि में मौजूद चतुर्ग्रही योग सूर्य, मंगल, बुध, राहु आपको अप्रत्याशित लाभ दिलाएंगे. करियर की बात करें तो नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि के प्रबल संकेत हैं. लव लाइफ की बात करें तो मित्रों के सहयोग से प्रेम जीवन में खुशियाँ लौटेंगी. हेल्थ की बात करें तो पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी.
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: बैंगनी
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है, क्योंकि आपकी राशि के दशम भाव में स्थित चंद्रमा और लग्न में मौजूद शनि-शुक्र कार्यक्षेत्र में बड़ी जिम्मेदारी दिला सकते हैं. करियर की बात करें तो पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन अधिकारियों से तालमेल बिठाना जरूरी होगा. लव लाइफ की बात करें तो पार्टनर के साथ घर की सजावट या खरीदारी पर समय बीतेगा. हेल्थ की बात करें तो पैरों में थकान या जोड़ों का दर्द महसूस हो सकता है.
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: आसमानी
Also Read: पंचांग 12 मार्च 2026: आज चैत्र कृष्णपक्ष की नवमी तिथि, जानें शुभ समय-राहुकाल और दिशाशूल
Also Read: लव राशिफल 12 मार्च 2026: आज किसकी लव लाइफ होगी रोमांटिक और किसके रिश्ते में आएगा तनाव
