Aaj 10 December 2024 Ka Rashifal: तुला राशि वालों को आज संघर्ष करना पड़ेगा, जानें आज 10 दिसंबर 2024 का राशिफल

Aaj 10 December 2024 Ka Rashifal: आज मंगलवार 10 दिसंबर 2024 है. आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए काफी कुछ नया होने वाला है. जानें ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 December 2024: ग्रहों और नक्षत्रों की गति के आधार पर राशिफल का मूल्यांकन किया जाता है.10 दिसंबर को मंगलवार का दिन है.आइए, जानते हैं कि 10 दिसंबर आपके लिए कैसा रहेगा. जानें ज्‍योतिषी डॉ एन के बेरा से आज का राशिफल

मेष- रोजी-रोजगार की स्थिति में सुधार,भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा. आर्थिक समस्याओं का समाधान,व्यापार वृद्धि.चतुर्दिक हर्ष तथा उल्लास का वातावरण बनेगा.आत्मविश्वास में वृद्धि होगी.

वृष- कार्यक्षेत्र में संतोषजनक प्रगति होगी.संकल्पित काम पूरे होंगे,भौतिक सुख-सुविधा बढ़ेगी,उद्योग-धंधे में सफलता.अधिकांश समय आमोद-प्रमोद से व्यतीत होगा.संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे.

मिथुन- परिश्रम और प्रयास से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निर्माण कार्य में प्रगति होगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, नए व्यवसाय की शुरुआत संभव है. नौकरी में कार्य की सराहना प्राप्त होगी.

कर्क- अनायास कार्य सफल होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, मान-सम्मान प्राप्त होगा. नए लोगों से संपर्क होगा, महिला मित्र के माध्यम से लाभ होगा, शुभ समाचार प्राप्त होगा. गृह, भूमि और वाहन का सुख मिलेगा, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा होगी.

सिंह- आज का दिन अत्यंत शुभ और प्रगतिशील रहेगा. विपरीत परिस्थितियों में सुधार होगा, सामाजिक विकास होगा, शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी. मानसिक शक्तियों में वृद्धि होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा.

कन्या- व्यापार में उन्नति होगी. कार्य सुचारू रूप से चलेंगे. धन के आगमन के अवसर बढ़ेंगे, अवसरों का लाभ उठाएं, परिवार में मांगलिक कार्य होंगे. सगे-सम्बंधियों का आवागमन बना रहेगा.

तुला- आपके विचारों के अनुसार कार्यों की संख्या कम होगी. नौकरी में स्थानांतरण या अधिकारियों के साथ मतभेद की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और संघर्ष करना पड़ेगा, लेकिन आर्थिक समस्याएं हल होंगी.

वृश्चिक- आपका संबंध संतानों, परिवार और मित्रों के साथ अच्छा रहेगा. रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, नई व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी और आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है.

धनु- आज का दिन आपके लिए उन्नति का संकेत देगा. निराशा दूर होगी, विद्या, बुद्धि और प्रतिभा का विकास होगा, और बिगड़े हुए कार्य बनेंगे. प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी.

मकर- थोड़े प्रयास से ही आपके इच्छित कार्य पूरे होंगे. वाहन सुख और यात्रा सुखद रहेगी. धन लाभ के अवसर उत्पन्न होंगे, और संतानों की उन्नति से आपका उत्साह बढ़ेगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी, और आपकी पुरानी इच्छाओं की पूर्ति का योग है.

कुंभ- आपकी दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी, जिससे शारीरिक कष्ट और वाहन दुर्घटना का भय उत्पन्न होगा. खर्च में वृद्धि संभव है. किसी नई समस्या का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आपकी बुद्धिमत्ता से आप इसे सुलझा लेंगे. संतान से संबंधित समस्याएं हल होंगी.

मीन- आपको घरेलू आवश्यकताओं पर अधिक खर्च करना पड़ सकता है, जिससे मानसिक चिंता में वृद्धि होगी. दुष्ट लोगों की संगति से कलह उत्पन्न हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव बना रहेगा. व्यापार में कुछ चुनौतियाँ आ सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >