Aaj Ka Rashifal 02 February 2026: आज 02 फरवरी 2026, दिन सोमवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि रात 02 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि शुरू होगी. ग्रहों की स्थिति देखें तो सूर्य, मंगल, शुक्र और बुध की चतुर्ग्रही युति मकर राशि में बनी हुई है. चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में विराजमान हैं.
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सामान्य
मेष राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. दशम भाव के सूर्य और मंगल के कारण काम के सिलसिले में आपकी मेहनत रंग लाएगी, लेकिन चतुर्थ के चंद्रमा यात्रा में बाधा दे सकते हैं, इसलिए इसे टालने का प्रयास करें. दांपत्य जीवन जीने वालों को बृहस्पति की कृपा से अच्छे नतीजे हासिल होंगे. पार्टनर के साथ सामंजस्य बना रहेगा, छोटी बातों को तूल न दें. आज ऊर्जा का स्तर बना रहेगा, लेकिन कमर या पीठ में हल्का दर्द महसूस हो सकता है.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- नीला
वृषभ राशि वालों को करियर में सफलता मिलने के योग
वृषभ राशि – आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. भाग्य स्थान में बैठे बुध और शुक्र के प्रभाव से काम के सिलसिले में आपको मजबूत सफलता मिलने के योग हैं. पराक्रम भाव का चंद्रमा आपको साहसी बनाएगा. हालांकि, राहु की दशम दृष्टि के कारण खर्चों में बढ़ोतरी होगी जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है. प्रेम जीवन में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. प्रिय की बातों को समझने का प्रयास करें. खान-पान का ध्यान रखें, पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- हरा
मिथुन राशि वालें आज अनचाहे खर्चे से बचें
मिथुन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. अष्टम भाव में ग्रहों की युति होने से आज आपके काफी अनचाहे खर्चे भी होंगे. द्वितीय भाव के चंद्रमा और लग्न के बृहस्पति के कारण दांपत्य जीवन में अच्छा दिन रहेगा. आप अपने व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे. प्रेम जीवन के लिहाज से दिन अच्छा है और आप अपने प्रिय को कोई सुंदर भेंट दे सकते हैं. मानसिक थकान महसूस हो सकती है, योग और ध्यान से लाभ मिलेगा.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- पीला
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा
कर्क राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. आपकी राशि में स्वग्रही चंद्रमा होने से पैसों के मामले में आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा. सप्तम भाव के सूर्य-बुध के कारण यात्रा करना फायदेमंद रहेगा और काम के सिलसिले में ट्रांसफर के योग भी बनेंगे. शादीशुदा जातकों को दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा. रिश्ते में नयापन आएगा और एक-दूसरे के प्रति आकर्षण बढ़ेगा. सेहत में सुधार होगा, खुद को तरोताजा महसूस करेंगे.
शुभ अंक-7
शुभ रंग- बैगनी
सिंह राशि वालों के जीवन में आज थोड़ा तनाव संभव है
सिंह राशि– आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रहेगा. लग्न के केतु और द्वादश के मंगल के कारण पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव हो सकता है, जिसका असर आपके काम पर भी पड़ेगा. छठे भाव के सूर्य शत्रुओं पर विजय दिलाएंगे. प्रिय के साथ पूरा वक्त बिताने का मौका मिलेगा जो सुकून देगा. पार्टनर के प्रति समर्पित रहेंगे, जिससे आपसी भरोसा और मजबूत होगा. स्वास्थ्य थोड़ा सा कमजोर हो सकता है, बुखार या मौसमी बीमारी से बचें.
शुभ अंक-2
शुभ रंग- लाल
कन्या राशि वालों के इनकम में होगी बढ़ोतरी
कन्या राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. एकादश भाव के चंद्रमा के प्रभाव से आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी और सेहत भी बढ़िया रहेगी. पंचम भाव में ग्रहों की भीड़ से रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. काम के सिलसिले में स्थितियाँ पूरी तरह आपके पक्ष में रहेंगी. शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन सुखद है. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, भविष्य की योजनाओं पर चर्चा कर सकते हैं. दिन भर स्फूर्ति बनी रहेगी, फिर भी आंखों को थोड़ा आराम दें.
शुभ अंक-8
शुभ रंग- आसमानी
तुला राशि वालों के दांपत्य जीवन रहेगा चुनौतिपूर्ण
तुला राशि – आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा. दशम भाव के चंद्रमा और चतुर्थ भाव के बुध की वजह से आपको हर काम में सफलता मिलेगी. आप अपने प्रिय को खुश रखने का पूरा प्रयास करेंगे, जिससे रिश्ते में मजबूती आएगी. हालांकि, सप्तम पर शनि की दृष्टि से दांपत्य जीवन में थोड़ी चुनौतियां रह सकती हैं. पार्टनर के साथ तालमेल बिठाने में सफल रहेंगे, शाम को बाहर जाने का प्लान बन सकता है. घुटनों या पैरों में दर्द की शिकायत हो सकती है, भारी वजन न उठाएं.
शुभ अंक-3
शुभ रंग- भूरा
वृश्चिक राशि वालों के प्रेम जीवन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा
वृश्चिक राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम फल देने वाला रहेगा. तृतीय भाव के सूर्य और मंगल के कारण काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करने का समय है. भाग्य स्थान का चंद्रमा आपको मानसिक रूप से मजबूत रखेगा. राहु की चतुर्थ दृष्टि के कारण घर में छोटी-मोटी अशांति हो सकती है. जो लोग किसी प्रेम संबंध में हैं, उनके जीवन में उतार-चढ़ाव भरा दिन रहने वाला है; धैर्य रखें. गले या टॉन्सिल से जुड़ी समस्या हो सकती है, ठंडी चीजों से परहेज करें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- सफेद
धनु राशि वालों के व्यपार में लाभ के योग
धनु राशि – आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा. अष्टम भाव के चंद्रमा और द्वितीय भाव के ग्रहों के कारण आपको अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान देना होगा. काम के सिलसिले में आज आपका मन कम लगेगा. व्यापार के माध्यम से आपको थोड़ा लाभ हो सकता है, लेकिन निवेश से बचें. पार्टनर की कोई बात आपको चुभ सकती है, संवादहीनता न पनपने दें. यूरिन इन्फेक्शन या पेट की गड़बड़ी के संकेत हैं, पानी खूब पिएं.
शुभ अंक-1
शुभ रंग- काला
मकर राशि वालें आज प्रेम जीवन में रहें सावधान
मकर राशि– आज का दिन सामान्य रूप से फलदायक रह सकता है. आपकी राशि में चतुर्ग्रही युति होने से ऊर्जा तो रहेगी, लेकिन सप्तम के चंद्रमा के कारण स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है, जिससे काफी मशक्कत करनी पड़ेगी. व्यापार के मामले में दिन प्रगतिशील है. काम का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है. प्रेम जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सावधान रहना होगा, गलतफहमियां बढ़ सकती हैं. शारीरिक कमजोरी महसूस होगी, विटामिन्स और सही डाइट पर ध्यान दें.
शुभ अंक-6
शुभ रंग- जामुनी
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा
कुंभ राशि– आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. लग्न के राहु और छठे भाव के चंद्रमा के प्रभाव से काम के सिलसिले में स्थिति आपके पक्ष में रहेगी. पारिवारिक जीवन भी खुशनुमा रहेगा. छात्रों को परीक्षा का अनुकूल परिणाम मिलेगा. हालांकि, शनि की द्वितीय भाव में स्थिति से स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन यादगार साबित होगा. नसों में खिंचाव या रक्तचाप (BP) की समस्या हो सकती है, गुस्सा कम करें.
शुभ अंक-9
शुभ रंग- केसरिया
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा बेहतर
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. चतुर्थ भाव के बृहस्पति और पंचम के चंद्रमा के कारण परिवार का माहौल काफी बढ़िया रहने वाला है. एकादश भाव के शुक्र की मदद से काम के सिलसिले में साथ काम करने वालों से आपको फायदा होगा. छात्रों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. प्रिय के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे, रिश्ते में ईमानदारी बढ़ेगी. स्वास्थ्य सामान्यतः ठीक रहेगा, बस अधिक सोचने से बचें.
शुभ अंक-4
शुभ रंग- ग्रे
ज्योतिषाचार्य चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिष एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ | 12 साल का अनुभव
Mo- +91 8620920581
