आज का मिथुन राशिफल 25 अगस्त 2026: पार्टनर की किसी बात को लेकर शक हो तो मन में ही सोचते न रहें

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026 मिथुन राशि के लिए जिम्मेदारी और संयम का दिन है. करियर में पुराने काम निपटाने होंगे. पारिवारिक व लव लाइफ में बातचीत से गलतफहमियां दूर करें, तनाव से बचें और हनुमान जी की शरण लें.

करियर-बिजनेस

आज काम थोड़ा ज्यादा रह सकता है. कोई पुराना काम फिर सामने आ जाए तो उसे टालते न रहें. पूरा कर देना बेहतर होगा. पैसे लगाने या कोई बड़ा फैसला लेने का मामला हो तो पहले अच्छी तरह सोचें.

रिलेशनशिप

परिवार में किसी संवेदनशील मुद्दे पर बात हो सकती है. अपनी बात सही है तो भी बोलने का तरीका संभालकर रखें. किसी करीबी की सलाह काम आ सकती है.

लव लाइफ

भावनाएं कुछ ज्यादा हावी रह सकती हैं. पार्टनर की किसी बात को लेकर शक हो तो मन में ही सोचते न रहें. सीधे बात कर लेना बेहतर है. बात साफ होगी तो मन भी हल्का रहेगा.

हेल्थ

दिमाग काफी व्यस्त रहेगा. एक साथ बहुत कुछ सोचने से थकान हो सकती है. काम के बीच थोड़ा रुकें, पानी पिएं और नींद पूरी करें.

शुभ रंग: हरा, शुभ अंक: 5

उपाय

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >