Gemini Horoscope Today: मिथुन राशि वालों को नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं, जानें 8 फरवरी 2024 का राशिफल

Today horoscope आज का मिथुन  राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 8 फरवरी 2024  horoscope in hindi : मिथुन  राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मिथुन राशि – आज आपको अपने जीवनसाथी से कोई सरप्राइज मिल सकता है. वो आपकी बातों को पूरी तरजीह देंगे. आपके चेहरे पर खुशी बनी रहेगी. आज आप अपने हर काम को शांतिपूर्वक करेंगे. जो लोग अविवाहित हैं, उन्हें विवाह का कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. अगर आप होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे हैं, तो आपका दिन अच्छा रहेगा. आपको बहुत कुछ नया सीखने को मिल सकता है. आप धीरे-धीरे करके अपने सारे काम निपटाते जायेंगे. आपको कुछ नयी जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं.

लव राशिफल– प्रेमी जीवन की बात करें तब आज का दिन आपके लिए मिश्रित रहने वाला है क्योंकि आपका प्रेमी किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया प्रेम संबंधों को लेकर नहीं देने वाला नहीं है. लव-लाइफ को लेकर उसका नजरिया सम रहने वाला होगा.

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

ज्योतिषाचार्य नितेश निरंजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >