Aaj Ka Mithun Rashifal 5 April 2024: आज आपको कुछ नया काम करने को मिलेगा

Aaj ka mithun rashifal 5 April 2024: मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj Ka Mithun Rashifal 5 April 2024: मिथुन राशि वालों को आज धन लाभ होगा, जिससे आपके आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. आज आपको कुछ नया काम करने को मिलेगा और पार्टनरशिप के काम में भी अच्‍छा मुनाफा होगा. आज आपको किसी भी जटिल कार्य को पूरा करने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा. आज कई ऐसे काम करेंगे, जिस काम की तारीफ की जाएगी.
हेल्थ्:- आज आपको बुखार फोड़े फुंसियां जुखाम खांसी जैसी छोटी समस्याएं हो सकती हैं किंतु स्वास्थ्य के मामले में कोई भी लापरवाही न बरतें. तैलीय भोजन का सेवन करने से अपने आप को बचाएं. हमेशा ज्यादा प्रयास करें की घर का भोजन करें. घुटने के दर्द से मन परेशान रहेगा.
सावधानी:- वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, काफ़ी तेज़ी से वाहन न चलाए, नहीं तो किसी घटने का शिकार हो सकते है.
उपाय:- मिथुन राशि के जातक माता पर कमलगट्टे चढ़ाएं और उन कमलगट्टों को अपने घर लाकर लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >