Aaj Ka Mithun Rashifal 26 November 2025: मिथुन राशि वाले आज मानसिक चिंता से रहेंगे ग्रसित, सचेत रहने की जरुरत
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 November 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज का दिन चिंताएं खत्म होने वाला है या रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल
Aaj Ka Mithun Rashifal 26 November 2025: मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए थोड़ा कमजोर रहेगा. मानसिक चिंता से ग्रसित रहेंगे. पैर में चोट या मोच आने की संभावना होगी. इनकम ठीक-ठाक रहेगी. प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव आएगा. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. आपके विचारों की सराहना होगी और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा. आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा. परिवार में वातावरण शांत रहेगा. किसी सदस्य की चिंता मन पर प्रभाव डाल सकती है. दांपत्य जीवन में तालमेल बनाए रखें. स्वास्थ्य में छोटी-मोटी समस्या उत्पन्न हो सकती है. यात्रा शुभ फल देने वाली होगी. सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और सम्मान मिलने के योग हैं. धैर्य के साथ कार्य करते रहें. परिणाम अनुकूल होंगे. शुभ अंक – 3 शुभ रंग – हरा
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.