Aaj Ka Mithun Rashifal 25 December 2025: आज का दिन आपके लिए कष्टकारी रहेगा या लकी, पढ़ें मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 December 2025: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मिथुन राशिफल

Aaj Ka Mithun Rashifal 25 December 2025: आज 25 दिसंबर 2025, दिन गुरुवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि दिन में रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि का आरंभ होगा. ग्रहों के राजा सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में मौजूद है. वहीं शनि और राहु के साथ चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान है. ग्रहों के राजकुमार बुध वृश्चिक राशि है. देव गुरु बृहस्पति कर्क राशि है. केतु सिंह राशि में है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार.

Mithun Aaj Ka Rashifal मिथुन आज का राशिफल

मिथुन राशि- आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा. भाई-बहनों से जुड़े मामलों में थोड़ी चिंता या किसी प्रकार की परेशानी सामने आ सकती है, इसलिए आज उनके साथ संवाद बनाए रखना आवश्यक होगा. समझदारी और सहयोग से स्थिति संभल सकती है. दिन के दूसरे भाग में मानसिक राहत महसूस होगी.

करियर- आज नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में स्थिति सामान्य रहेगी. कार्यभार रहेगा, लेकिन कोई बड़ी बाधा नहीं आएगी. कार्यस्थल पर सहयोगियों के साथ तालमेल बनाए रखना लाभकारी होगा.

धन- आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. आय और खर्च में संतुलन बना रहेगा. आज किसी बड़े निवेश या जोखिम से बचना बेहतर रहेगा.

प्रेम व संबंध- वैवाहिक जीवन में सुधार देखने को मिलेगा. जीवनसाथी के साथ समझ और सहयोग बढ़ेगा. अविवाहित जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव से बचने के लिए आराम जरूरी है.

पारिवारिक और आध्यात्मिक पक्ष- परिवार में शांति बनाए रखने के लिए धैर्य आवश्यक होगा. छोटा-सा धार्मिक कार्य या प्रार्थना मन को सुकून देगी.

आज के उपाय

  • बुध देव का स्मरण करें और हरी वस्तु का दान करें.
  • ओम श्री महा गणपतये नमः” का जाप करें,
    शुभ समय: सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक
    अंतिम संदेश- संयम और समझदारी से लिया गया निर्णय ही आज आपको संतुलन और सफलता देगा.
    शुभ रंग: हरा
    शुभ अंक: 5

वाणी अग्रवाल
ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ
Mo- 9431002995

Also Read: Aaj Ka Panchang 25 December 2025: आज पौष शुक्ल पक्ष पंचमी उपरांत षष्ठी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >