Aaj ka Mithun Rashifal 11 मार्च: आज नए अवसर मिलने का योग, स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे

Aaj ka Mithun Rashifal 11 मार्च: मिथुन राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

Aaj ka Mithun Rashifal 11 मार्च: मिथुन राशि- राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपने लिए नए अवसर मिल सकते हैं. व्यापार में आपके नए समझौते होंगे लेकिन किसी भी धन संबंधी निर्णय को लेने से पहले अपनों से बड़ों से विचार-विमर्श कर ले.व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. रोजगार मिलेगा. अप्रत्याशित लाभ होगा. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. विवाद न करें.

लव राशिफल- ऑफिस की काम अधिक रहेगा. पति-पत्नी के बीच रिश्ते सामान्य रहेंगे. आज पार्टनर पर अपना ध्यान केन्द्रित नहीं कर पाएंगे. आज पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है. प्रेम संबंधों का बनाए रखने के लिए कुछ बातें इग्नोर करनी पड़ेगी.

हेल्थ राशिफल- आज सकारात्मक रवैया अपनाएं क्योंकि यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा है. आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई गंभीर समस्या नहीं होगी, लेकिन वायरल बुखार, पेट दर्द, पाचन संबंधी समस्याएं और सिरदर्द जैसी छोटी-मोटी समस्याएं आम होंगी. कुछ वरिष्ठ लोगों को भी आज नींद न आने की शिकायत हो सकती है.
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 2

Also Read : इस सप्ताह इन 7 राशि वालों को करियर में मिलेंगे नए अवसर, पढ़ें 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशिफल वालों का स्वभाव
सामान्यतः मन जल्दी एकाग्र होता है परन्तु दुविधा के कारण मन अक्सर भटकने लगता है. मन की दुविधा को दूर करने के लिए इनको धानी और आसमानी रंग का प्रयोग करना चाहिए. साथ ही नियमित रूप से सौंफ खाना चाहिए .
मिथुन राशि का मंत्र
क्लीं कृष्णाय नमः ।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >