मिथुन. आज का दिन आपके लिए खुशियां लाएगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. आज पूर्व में किए गए प्रयास सफल होंगे. आपकी इनकम बढ़ती हुई नजर आएगी. यदि आप किसी को अपना पैसा उधार दिये होंगे तो आज वह पैसा लौट कर वापस आ सकता है, जिससे आप काफी हर्षित होंगे. प्रेम जीवन में आज का दिन और रोमांस तो बढ़ाएगा, लेकिन कुछ तीखी झड़प भी करवा सकता है. सेहत के लिए समझौता करने से बचें और अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें. निजी जीवन आपको खुशी देगा.
25 दिसंबर का मिथुन राशिफल, जानिए प्रेम और इनकम को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन
Copied link