मेष राशिफल 05 जून : आज मेल-मिलाप होगा, संयम रखना भी है जरूरी

Aaj Ka Mesh/Aries rashifal (Horoscope Today) 05 Jun 2020: आज शुक्रवार 05 Jun 2020 है. मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें...

मेष : आज लॉकडाउन खुलने के बाद आप ऊर्जा और उत्साह का अनुभव करेंगे. शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा. पारिवारिक वातावरण आनंदप्रद रहेगा. मित्रों, स्नेहीजनों के साथ मेल-मिलाप होगा. परंतु, मध्याह्न के बाद आरोग्य में परिवर्तन हो सकता है. परिवारजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते हैं. खान-पान में संयम रखिएगा. बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग ना हो जाये, इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा. घर, परिवार तथा मित्र-समूह और व्यावहारिक कार्यक्षेत्र में समाधानकारी व्यवहार अपनाने से दिवस के उत्साह तथा ऊर्जा का संतुलन बना रहेगा.

शुभ अंक- 1

शुभ रंग- पीला

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Kaushal Kishor

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >