Aaj Ka Mesh Rashifal 22 March 2024: लव मैरेज करना चाह रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है

Today horoscope आज का मेष राशिफल | जाने अपना दैनिक राशिफल 22 मार्च 2024 horoscope in hindi : मेष राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें…

मेष- आज का दिन आप आर्थिक रूप से मजबूत होंगे. कारोबारियों के लिए अच्छा दिन है, नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. गृहणियों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा. लव मैरेज करना चाह रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है. आज पैरेंट्स से शादी की बात कर सकते हैं, शादी के लिए उनकी रजामंदी मिल सकती है. बच्चों के साथ अच्छा टाइम बिताएंगे, बच्चें भी आपके साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे. कई दिनों से रुका हुआ कोई घरेलू काम पूरा करने में सफलता मिलेगी
लव राशिफल– शादी शुदा लोगों के लिए अच्छा समय है, रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी. युवा कपल्स जिनकी शादी नहीं हुई है वो रिश्तों में समय दें. जिनकी शादी की बात चल रही है उन्हें भी आज पॉजिटिव रिजल्ट मिल सकता है.
हेल्थ राशिफल- मेष राशि के जातकों को आज के दिन अपने हेल्थ पर विशेष ध्यान रखना होगा. ऑफिस और घर के कारण मेंटर प्रेशर लेने से परेशानी बढ़ सकती है. मानसिक थकान के कारण आपको ध्यान केंद्रित करने में परेशानी हो सकती है. सही निर्णय लें. जिन्हें कॉलेस्ट्रॉल की शिकायत है, उन्हें सावधान रखने की जरूरत है. बदलते मौसम में बीमारियों से बचकर रहें.
शुभ अंक—9
शुभ रंग—पर्पल
मेष राशिफल वालों का आर्थिक राशिफल
निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है. छोटे व्यापारियों के लिए दिन साधारण रहेगा. यदि आज आप अपने व्यवसाय में किसी को पैसा उधार देते हैं तो वह पैसा वापस मिलने की संभावना बहुत कम है, इसलिए आर्थिक व्यवहार में आपको सतर्क रहना चाहिए.
शुक्रवार के दिन करें ये उपाय
लाल गुलाब लक्ष्मी मां का पसंदीदा माना जाता है और आज शुक्रवार के दिन अगर आप लक्ष्मी माता पर गुलाब फूल अर्पित करेंगे तो आपका भाग्य बदल सकता है. देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए पान अर्पित करें और अगर आप पान खाते हैं तो पान प्रसाद रूप में ग्रहण करें. ऐसा करने आपके घर के सुख सौहार्द में वृद्धि होगी और मन प्रसन्‍न रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >