Aaj Ka Mesh Rashifal: स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा, यहां देखें आज 23 सितंबर 2025 का मेष राशिफल

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2025: मेष राशिवालों के लिए आज 23 सितंबर 2025 का दिन वैसे तो औसत रहेगा, लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए ज्योतिर्विद डॉ श्रीपति त्रिपाठी से आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए, ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

Aaj Ka Mesh Rashifal 23 September 2025: आज 23 सितंबर 2025 का दिन आपको अपने व्यवहार और भावनाओं पर ध्यान देने की सलाह देता है. जीवनसाथी के प्रति आपका कठोर या तल्ख रवैया रिश्तों में खटास पैदा कर सकता है, इसलिए किसी भी निर्णय या प्रतिक्रिया देने से पहले उसके संभावित परिणामों पर अच्छी तरह विचार करें. यदि संभव हो तो अपने मूड को बदलने के लिए किसी शांत स्थान पर जाएं या हल्की सैर करें, इससे मन को आराम मिलेगा और तनाव कम होगा.

आर्थिक लाभ के संकेत

आर्थिक दृष्टि से दिन आपके लिए सकारात्मक संकेत ला सकता है. आज किसी विपरीत लिंग के सहयोग से आपको नौकरी या व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है. यह अवसर आपके करियर को नई दिशा भी दे सकता है, इसलिए किसी भी पेशेवर अवसर को हल्के में न लें. साथ ही, किसी बुजुर्ग सदस्य के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी. उनके लिए समय निकालना और स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद होगा.

रिश्तों में धैर्य और समझ

व्यक्तिगत जीवन में आपका प्रियजन आज चिड़चिड़ा या तनावग्रस्त महसूस कर सकता है. इस स्थिति में शांत रहकर उनका साथ देना ही बेहतर होगा. कामकाज के क्षेत्र में भी आपको योजनाब्ध तरीके से आगे बढ़ना होगा, क्योंकि अचानक आने वाली दफ्तर की समस्याएँ मानसिक दबाव बढ़ा सकती हैं.

अचानक यात्रा और स्वास्थ्य पर ध्यान

आज का दिन अचानक यात्रा या अप्रत्याशित कार्यक्रम में फंसा सकता है, जिससे घरवालों के साथ समय बिताने की आपकी योजना प्रभावित हो सकती है. इस स्थिति को सकारात्मक दृष्टिकोण से संभालना ही आपके लिए लाभकारी होगा. जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य भी आपको चिंता में डाल सकता है, इसलिए उनके स्वास्थ्य और खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

शुभ अंक, शुभ रंग और उपाय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >