Aaj Ka Mesh Rashifal 28 August 2026: आज पुराने संपर्कों से बनेगा काम, जानें रक्षाबंधन पर करियर और आर्थिक स्थिति का हाल

Aaj Ka Mesh Rashifal 28 August 2026: आज 28 अगस्त 2026 को सूर्य-बुध के प्रभाव से करियर में नए मौके मिलेंगे. रक्षाबंधन के पावन अवसर पर चंद्रमा का इकादश भाव में होना पारिवारिक रिश्तों में मिठास, प्यार और शुभता लेकर आएगा. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

करियर-बिजनेस

सूर्य और बुध पंचम भाव में हैं, जबकि चंद्रमा एकादश भाव में है. ऐसे में काम को लेकर नए विचार दिमाग में आ सकते हैं और उनसे फायदा भी मिल सकता है. रक्षाबंधन का अवसर होने से व्यापारिक संपर्कों और पारिवारिक रिश्तों का लाभ मिल सकता है. कार्यालय में आपकी कोशिशों पर वरिष्ठों की नजर पड़ सकती है. किसी पुराने संपर्क से काम बनने की उम्मीद है. व्यापार करने वालों के लिए संपर्क बढ़ाने और रुके हुए काम आगे ले जाने का दिन है. मंगल तृतीय भाव में होने से मेहनत करने का जोश रहेगा, बस जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें.

ये भी पढ़ें: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण पर इन 4 राशियों के लिए बज रही है खतरे की घंटी, संभलकर रहें

रिलेशनशिप

आज रक्षाबंधन के शुभ पर्व पर परिवार और करीबी लोगों के साथ उत्सव और बातचीत का माहौल रहेगा. बहन-भाई के पवित्र रिश्ते में मिठास बढ़ेगी और किसी अपने को आपकी मदद या सलाह की जरूरत पड़ सकती है. काम में ज्यादा उलझे रहे तो घरवालों को समय देना मुश्किल हो सकता है, इसलिए त्यौहार और काम के बीच थोड़ा संतुलन रखें. किसी पुराने मुद्दे पर बात हो तो उसे बहस बनाने के बजाय आराम से सुलझाने की कोशिश करें. दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ भी अच्छा समय बीत सकता है.

लव लाइफ

प्यार के मामले में दिन काफी सहज और आनंदमय रह सकता है. रक्षाबंधन के इस खास दिन साथी के साथ दिल की कोई बात साझा करेंगे तो नजदीकी बढ़ेगी. साथ में भविष्य की किसी योजना पर चर्चा हो सकती है. जो लोग अभी अविवाहित हैं, उन्हें किसी पारिवारिक या सामाजिक समारोह के जरिए कोई नया व्यक्ति मिल सकता है. बस रिश्ते को लेकर बहुत जल्दी कोई निष्कर्ष निकालने से बचें.

स्वास्थ्य

चंद्रमा एकादश भाव में होने से मन हल्का, सकारात्मक और प्रसन्न रह सकता है. फिर भी त्यौहार की भागदौड़ थकाने वाली हो सकती है. खाने-पीने का समय बिगड़ने न दें और पानी पर्याप्त मात्रा में लेते रहें. रात को देर तक जागने से अगले दिन सुस्ती महसूस हो सकती है. थोड़ी देर आराम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

ये भी पढ़ें: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण नकारात्मक नहीं, इन 4 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा यह ग्रहण

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 9

उपाय

रक्षाबंधन के अवसर पर माता लक्ष्मी को कमल या लाल पुष्प अर्पित कर घी का दीपक जलाएं और "ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः" मंत्र का जाप करें. साथ ही बहन को उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >