Aaj Ka Meen Rashifal 28 December 2025: आज 28 दिसंबर 2025, दिन रविवार है. पंचांग के अनुसार आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि रहेगी उपरांत नवमी तिथि हो जाएगी . ग्रहों की स्थिति की बात करें तो सूर्य के साथ मंगल और शुक्र धनु राशि में, चंद्रमा मीन राशि मे और राहु कुंभ राशि में विराजमान है. बुध वृश्चिक राशि , देव गुरु बृहस्पति मिथुन राशि में ,केतु सिंह राशि में स्थित हैं और शनि मीन राशि में स्थित हैं. क्या आप जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे होंगे? क्या होगा आज का शुभ अंक, कैसा होगा आज का लक्की रंग, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य एवं हस्तरेखा विशेषज्ञ चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु: ने सटीक आंकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन रविवार.
Meen Aaj Ka Rashifal मीन आज का राशिफल
मीन राशिफल: आज चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास, मानसिक शांति और व्यक्तिगत विकास का रहेगा. आपकी संवेदनशीलता और अंतर्ज्ञान आज चरम पर रहेंगे.
करियर / बिजनेस: कार्यक्षेत्र में आपकी निर्णय लेने की क्षमता की सराहना होगी. यदि आप शिक्षा, परामर्श या लेखन के क्षेत्र में हैं, तो आज आपको कोई बड़ा सम्मान या नया प्रोजेक्ट मिल सकता है.
रिलेशनशिप: दांपत्य जीवन में मधुरता और समर्पण रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ाव महसूस करेंगे. परिवार के साथ धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा.
स्वास्थ्य: चंद्रमा के आपकी राशि में होने से आप खुद को प्रसन्न और तनावमुक्त महसूस करेंगे. हालांकि, पैरों में हल्की सूजन या ठंड के कारण आलस्य महसूस हो सकता है.
सावधानी: आज भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा फैसला लेने से बचें. लोग आपकी दयालुता का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए थोड़ा व्यवहारिक बनें.
उपाय: रविवार होने के कारण सुबह सूर्योदय के समय सूर्य को जल दें. भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले फल या मिठाई अर्पित करें.
शुभ रंग: पीला (Yellow) / केसरिया
शुभ अंक: 3 या 1
चंद्रशेखर सहस्त्रबाहु:
ज्योतिषाचार्य एवं हस्त रेखा विशेषज्ञ
Mo- +91 8620920581
