मकर राशिफल 25 अगस्त 2026: कुछ समय अकेले या शांत जगह पर बिताना भी अच्छा रहेगा

Aaj Ka Makar Rashifal 25 August 2026: आज 25 अगस्त 2026, मंगलवार को अष्टम सूर्य और द्वादश चंद्रमा के कारण कार्यक्षेत्र में संयम और सावधानी बरतें. बड़े निवेश से बचें। परिवार और लव लाइफ में धैर्य से काम लें तथा सेहत का ध्यान रखें. आइए जानते है काशी से पं. प्रशांत पाण्डेय जी से मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

करियर-बिजनेस

आज पुराने काम या फैसले पर फिर से नजर डालनी पड़ सकती है. चीजें जिस तरह चल रही थीं, उनमें थोड़ा बदलाव भी संभव है. कारोबार में बड़ा पैसा लगाने से पहले अच्छी तरह जांच कर लें. यहां जल्दबाजी ठीक नहीं.

रिलेशनशिप

घर का माहौल आपके मूड से प्रभावित हो सकता है. जो चिंता है, उसे परिवार या पार्टनर से कह दें. मन में रखने से बात और भारी लगेगी. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा.

लव लाइफ

पुरानी कोई बात फिर उठ सकती है. उसे लेकर एक-दूसरे को दोष देने से मामला बिगड़ेगा. आराम से बात करें. बेवजह शक करने से बचें.

हेल्थ

तनाव और ज्यादा सोचने से थकान होगी. आज आराम को टालना सही नहीं है. कुछ समय अकेले या शांत जगह पर बिताना भी अच्छा रहेगा.

शुभ रंग: आसमानी. शुभ अंक: 4.

उपाय

हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं. “ॐ हं हनुमते नमः” का जाप करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शौर्य पुंज

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >