Aaj Ka Makar Rashifal 29 November 2025: मकर राशि वाले लेन-देन में सावधानी रखें. आज विवाद के योग
Aaj Ka Makar Rashifal 29 November 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज का दिन चिंताएं खत्म होने वाला है या रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. यह सबकुछ जानने के लिए पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
By Radheshyam Kushwaha | Updated at :
Aaj Ka Makar Rashifal
Aaj Ka Makar Rashifal 29 November 2025: मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) मकर राशि- आज जिम्मेदारी और कार्यभार अधिक रहेगा, पर आप सब संभाल लेंगे. कार्यक्षेत्र में स्थिर प्रगति होगी. आर्थिक मामलों में लाभ के योग हैं. परिवार में किसी विषय पर चर्चा लाभदायक रहेगी. प्रेम जीवन स्थिर रहेगा. स्वास्थ्य में हल्की थकान हो सकती है. दिन संतोषजनक रहेगा. लेन-देन में सावधानी रखें. किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें. विवाद को बढ़ावा न दें. किसी के उकसाने में न आएं. व्यस्तता रहेगी. कुछ दिनों से किसी चीज़ की प्रतीक्षा में थे तो उसको लेकर आज के दिन खुशखबरी हाथ लगेगी. घर में आपको लेकर सकारात्मक माहौल बनेगा तथा सभी आपसे प्रसन्न दिखाई देंगे. शुभ अंक – 8 शुभ रंग – नीला
पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.