Aaj Ka Makar Rashifal 18 December 2025: मकर राशि वालों को करियर में मिल सकती है सफलता, करना होगा ये उपाय

Aaj Ka Makar Rashifal 18 December 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है. क्या आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. क्या आज रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे. जानिए ज्योतिषाचार्य वाणी अग्रवाल से कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन गुरुवार. पढ़ें आज का दैनिक मकर राशिफल

Aaj Ka Makar Rashifal 18 December 2025: मकर राशि- आज का दिन मकर राशि के जातकों के लिए अनुशासन, कर्म और धैर्य का है. सुबह कार्यों में थोड़ी धीमी गति रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ स्थिरता आएगी. आप अपने दायित्वों को गंभीरता और ईमानदारी से निभाएंगे. रुके हुए कामों में गति आने से आत्मविश्वास बढ़ेगा.

करियर- कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों का दबाव रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे. महत्वपूर्ण बैठक या निर्णय में आपकी भूमिका मजबूत होगी. व्यवसाय में भविष्य से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है.

धन और वित्त- आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी. आय स्थिर रहेगी और खर्चों पर नियंत्रण रहेगा. रुके हुए हुआ धन मिलने की संभावना बन रही है. निवेश से पहले सोच-विचार जरूरी होगा.

प्रेम और पारिवारिक जीवन- रिश्तों में गंभीरता और समझ बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ सहयोग बना रहेगा. परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा.

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक थकान से बचें. नियमित दिनचर्या और पर्याप्त विश्राम आवश्यक रहेगा.

आज के उपाय- ॐ नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें. जरूरतमंद को अन्न या गर्म वस्त्र दान करें.

संदेश- धैर्य और अनुशासन से ही आज सफलता की प्राप्त होगी.

शुभ समय- दोपहर 12 बजकर 40 मिनट से 2 बजकर 15 मिनट तक

शुभ रंग- गहरा भूरा

शुभ अंक- 8

Also Read: Yearly Rashifal 2026 में इन 5 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, इनके लिए वर्ष का चार महीना रहेगा बेहद कष्टकारी, जानें सभी 12 राशियों का हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ranjan Kumar

दिल्ली स्कूल ऑफ जर्नलिज़्म, दिल्ली विश्वविद्यालय से मास्टर्स. वर्तमान में प्रभात खबर में धर्म और राशिफल बीट पर काम कर रहे हैं, जहां गंभीर विषयों को सरल और प्रभावी शैली में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं. राजनीति, सिनेमा और हेल्थ विषयों पर पैनी पकड़. गहरी रिसर्च आधारित लेखन सीखने का प्रयास जारी है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >