Aaj Ka Makar Rashifal 11 April 2024: आज आपकी आर्थिक हालात में सुधार होगी, रुका हुआ धन मिलेगा

Aaj ka Makar rashifal 11 April 2024: मकर राशिवालों के लिए आज का दिन वैसे तो औसत रहेगा लेकिन दिन को खुशनुमा बनाने के लिए एक बार आज का राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें.

Aaj Ka Makar Rashifal मकर राशि- धार्मिक भावनाओं के चलते आप किसी तीर्थस्थल की यात्रा करेंगे और किसी संत से कुछ दैवीय ज्ञान प्राप्त करेंगे. रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा. किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं. सभी सीमाओं के परे, आपने ये बातें पहले भी सुनी होंगी, लेकिन आज वह दिन है जब आप अगर चाहें तो यह ख़ुद महसूस कर सकते हैं. वकील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है. आंखें दिल की बातें बयान कर देती हैं. यह दिन अपने जीवनसाथी के साथ इसी भाषा में बात करने के लिए है. बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड ख़राब कर सकती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं.
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- हरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

राधेश्याम कुशवाहा ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से MJ (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म) की शिक्षा प्राप्त करने के बाद अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल से प्रकाशित राज एक्सप्रेस समाचार पत्र से की. इसके बाद उन्होंने समय जगत, राजस्थान पत्रिका और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं. वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म, अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 13 वर्षों का अनुभव रखने वाले राधेश्याम कुशवाहा को ज्योतिष शास्त्र, पंचांग गणना, ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, व्रत-त्योहारों की तिथियों तथा शुभ मुहूर्तों का गहन ज्ञान है. अपनी विशेषज्ञता के आधार पर वे धर्म-अध्यात्म और राशिफल से जुड़ी सटीक, तथ्यपरक एवं विश्वसनीय खबरें लिखते हैं. धार्मिक ग्रंथों के अध्ययन में उनकी विशेष रुचि है. इसके अलावा राजनीति, अपराध और प्रेरणादायक (पॉजिटिव) विषयों पर लेखन में भी उनकी गहरी रुचि है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >