Aaj Ka Rashifal 01 December: आज मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को मिलेंगा शुभ समाचार, व्यापार में होगा धन लाभ

मकर राशि: आज कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी और इसी कारण व्यस्तता बनी रहेगी. व्यापार में अपने विवेक से कार्य पर विजय प्राप्त करेंगे. पारिवारिक समस्याओं से परेशान रहेंगे. संतान सुख मिलेगा. मित्रों से सहयोग की उम्मीद न करें. दैनिक कार्यों को सोच-समझकर पूरा करें, अनियमितता बन सकती है. पिता के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: काला

कुम्भ राशि: कार्यक्षेत्र में आज कुछ परेशानी का सामना करना पड़सकता है. व्यापार में व्यस्तता रहेगी और धन का लाभ भी होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. यश, मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी. पत्नी के प्रति चिंता हो सकती है. सुखद यात्रा होगी. सरकारी काम में अडचनें आयेंगी.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: नारंगी

मीन राशि: कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी. व्यापार में धन का लाभ मिलेगा. काफी दिनों से चली आ रही किसी घरेलू समस्या का समाधान होगा. घर में खुशी का वातावरण बनेगा. वाहन से यात्रा सावधानीपूर्वक करें. आज सरकारी कामकाज से संबंधित कार्य विलम्ब से होंगे. निर्माण कार्य सम्पन्न होगा. धार्मिक कार्यों में धन का खर्च होगा. संतान के प्रति चितिंत रहोगे.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: गुलाबी

Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा खास, मिलेगी अच्छी खबर
Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: आज कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सकारात्मक परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल
Also Read: Aaj Ka Rashifal 01 December: आज तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले रहे सतर्क, व्यापार में मिल सकता है धोखा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >