Aaj Ka Love Rashifal, 21 नवंबर 2022: जानिए प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Love Rashifal: आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं. आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope)

प्रेमी से दूरियां कम होंगी. रोमांटिक लाइफ में रोमांच और मतवालापन रहेगा. रिश्तों में ताजगी लाने के लिए पुरानी सोच को बदलने की जरुरत है. विवाह की डेट टल सकती है. ब्रेकअप हो सकता है. मैरिड है तो परिवार का सहयोग कम मिलेगा.

वृषभ लव राशिफल (Taurus Love Horoscope)

दिन अच्छा रहेगा. पुरानी इच्छाएं पूरी होंगी. अपने व्यवहार और बर्ताव में संयम रखें. अत्यधिक आतुरता या कामुकता रिलेशन खराब कर सकती है. अकेले हैं तो नये मित्र बनेंगे.

Prabhat Khabar Graphics

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope)

प्रेमी के साथ सेलिब्रेट करने का दिन. शादी के लिए परिवार वालों का सपोर्ट मिलेगा. आपका मन थोड़ा विचलित रहेगा. रिलेशन में अनबन हो सकती है. थकान महसूस करेंगे. विवाहित दम्पत्ति में प्रेम की मधुरता कम होगी. जीवन साथी के कारण धन का आगमन भी हो सकता है. जीवन साथी की नौकरी में आंच आ सकती है.

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope)

मूड रोमांटिक है लवर के साथ डेट का प्रोग्राम बन सकता है लव पार्टनर कनफ्यूज हो सकता है. उसका साथ दे वे आपसे मदद की आशा करेगा. अन मैरिड कपल या लिव इन रिलेशन में रहने वाले कपल के लिये दिन उत्तम है.

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope)

शादीशुदा लोगों के लिए दिन अच्छा है. कुछ नई खबर खुशखबरी मिल सकती है. बाहर घूमने का भी प्लान बना सकते हैं.

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope)

आज दिन बेहतरीन है मन की मुराद पूरी हो सकती है. विवाह का प्रस्ताव आ सकता है. विदेश यात्रा का भी संयोग बन रहा है. यात्रा में कुछ अंजान लोगों से मुलाकात हो सकती है. किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ दोस्ती न बढ़ाएं.

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope)

बच्चों के कारण परेशान रहेंगे. भावनात्मक रिश्तों को सुधारने के लिए पुरानी बातों को भूलना पड़ सकता है. अपनी ईगो को दूर रख कर आपसी गलतफहमी दूर करें. शेयर सट्टे से नुकसान हो सकता है. नौकरी के कारण प्रेमी से दूरियां बढ़ेंगी. युवक-युवतियों को नया साथी मिल सकता है.

वृश्चिक लव राशिफल( Scorpio Love Horoscope)

प्रेम और नौकरी दोनों में परेशानी हो सकती है. बेटे के काम में तरक्की हो सकती है. लव रिलेशन में आपके सम्पर्क, मित्र आपकी छवि को बिगाड़ सकते हैं. पति- पत्नी में ससुराल पक्ष को लेकर तनाव रहेगा. शांत रहने की कोशिश करें.

धनु लव राशिफल (SagittariusLove Horoscope)

पार्टनर की नौकरी में तरक्की आ सकती है. काम में व्यस्त रहने से जीवनसाथी को समय नहीं दे पाएंगे. जिस कारण रिलेशन में पुरानी चली आ रही गलतफमियां बढ़ सकती है. अगर आपका साथी आपसे दूर चला गया है तो वापस आ सकता है. विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल नहीं. बच्चे की तबीयत खराब हो सकती है.

मकर लव राशिफल(Capricorn Love Horoscope)

पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है. कोई नई खबर आ सकती है. आज किसी नए मित्र से मुलाकात हो सकती है. माता से कुछ लाभ हो सकते हैं.

कुंभ लव राशिफल (Aquarius Love Horoscope)

लव रिलेशन में नवीनता लव लाइफ में ताज़गी लाएगी. जीवनसाथी के साथ कुछ नया प्लान बना सकते हैं. किसी बात को लेकर आपको अपने प्यार पर संदेह हो सकता है.

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope)

नए लव रिलेशन बनने की संभावना है. अधिक काम की वजह से प्रेमी से बहस हो सकती है. जीवनसाथी को साथ समय अच्छा बीतेगा. कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >